फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: बिहार में पाकिस्तान के झंडे व नारे को लेकर मचा बवाल, समय रहते पुलिस ने सुलझाया; चेतावनी भी दी

Thu, 01 May 2025 06:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

Bihar : पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ उबाल है। देश में आक्रोश अब इस कदर बढ़ गया है कि लोग सड़क पर पाकिस्तान का झंडा बनाकर उसके नीचे “पाकिस्तान मुर्दाबाद” और पाकिस्तान भिखमंगा लिखकर अपना विरोध जता रहे हैं। 
विज्ञापन
सड़क पर लिखे नारों को मिटाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में बक्सर के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत गजाधर गंज स्थित इंडियन बैंक गली में एक आपत्तिजनक घटना देखने को मिला। जहां असामाजिक तत्वों ने गजाधरगंज गली वाली सड़क पर पाकिस्तान का झंडा बनाकर उसके नीचे “पाकिस्तान मुर्दाबाद” एवं पाकिस्तान भिखमंगा लिखा था। सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले या दुकानें खोलने पहुंचे, तो उन्होंने यह दृश्य देखा, जिसके बाद इलाके में हलचल मच गई और इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सुचना टाउन थाने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने झंडे को पेंट से मिटा दिया ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

विज्ञापन


सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस 
पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला, जिससे स्पष्ट हुआ की इस तरह की घटना को स्थानीय लोगों द्वारा अंजाम  दिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान कर लिया गया। लेकिन इस घटना ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं आम नागरिकों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोहराई न जा सकें।

एसपी ने लिया संज्ञान 
घटना के बाद एसपी शुभम आर्य ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ सदर धीरज कुमार को घटनास्थल पर भेजकर तत्काल जांच का आदेश दिया। जांच के बाद यह सामने आया कि यह कार्य स्थानीय निवासियों द्वारा किया गया था, जो जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में आक्रोश प्रकट कर रहे थे। प्रशासन की निगरानी में नगर परिषद के सहयोग से सड़क पर बनाए गए पाकिस्तान के झंडे और नारों को हटा दिया गया है। साथ ही, स्थानीय लोगों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में सार्वजनिक संपत्ति, विशेष रूप से सड़कों को नुकसान न पहुँचाने का संकल्प लिया है। बक्सर पुलिस ने शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया कानून और व्यवस्था के दायरे में रहकर ही व्यक्त की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें