फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नेपाल के बुजुर्ग की ट्रक से कुचल कर मौत, विरोध में एनएच को किया जाम

Sun, 15 Dec 2024 08:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

Accident News : सड़क पार करने के दौरान नेपाल के एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर जमकर बवाल काटा।
विज्ञापन
घटना के बाद सड़क जाम करते लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपौल में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नेपाल निवासी वाजील (60) के रूप में की गई है। घटना  राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सिमराही स्थित धर्मपट्टी की है।  

विज्ञापन


सड़क जामकर किया हंगामा 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि मृतक वाजील बीते कई महीनों से सिमराही बाजार वार्ड 9 स्थित अपने दामाद मो सलामत के घर रह रहा था। वह एक शादी समारोह से भोज खाकर घर लौट रहे थे। सड़क पार करने के दौरान फारबिसगंज की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतक का शरीर कमर से नीचे पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। इधर, इस हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने एनएच 27 के दोनों लेन को बांस-बल्लियों से अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भाग रहे ट्रक का पीछा कर उसे पचास पुला के समीप पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि पीड़ित परिवार को सरकारी स्तर से 10 लाख रुपए का मुआवजा मिले और इस तरह के घटना पर अंकुश लगाने की दिशा में ठोस कदम उठाया जाए।

बीडीओ और पुलिस ने समझा-बुझा कर हटवाया जाम
घटना की सूचना पर राघोपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार झा अपनी टीम के साथ और राघोपुर बीडीओ ओमप्रकाश भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त करवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुट गए। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार झा ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें