Bihar Police ; अचानक लोग उस तरफ भागे। लोग कहने लगे कि मर जायेगा बेचारा। कोई तो बचा ले, कोई तो उसे रोके, लेकिन सभी तमाशबीन बने रहे। तब तक परिजन भी पहुंच गये, लेकिन तब तक कहानी समाप्त हो चुकी थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भागलपुर में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान भोला तांती के रूप में हुई है। घटना ईशाकचक थाना क्षेत्र के गुमटी नंबर 1 के पास की है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि भोला तांती पेशे से राजमिस्त्री थे। वह एक वाहन (नंबर- बीआर10 जीबी 2695) के पास बैठे थे। उसी दौरान वाहन चालक सह मालिक भुट्टो तांती का पुत्र अरुण तांती अचानक अपने कमरे से बाहर आया और बिना कुछ कहे सुने मोटे डंडे से भोला तांती को पीटने लगा।
परिजन के आते-आते हो चुकी थी मौत
परिजनों का आरोप है कि घटना के समय वे अपने अन्य कार्यों में व्यस्त थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि अरुण तांती ने उनके पिता पर हमला कर दिया है। जब वे घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक भोला तांती का निधन हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही ईशाकचक थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी अरुण तांती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी
इस घटना को लेकर भागलपुर के सिटी डीएसपी अजय चौधरी ने बताया कि मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।डीएसपी अजय चौधरी ने कहा, यह हिंसात्मक घटना है और कानून का स्पष्ट उल्लंघन है। आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है ताकि इस हत्या के पीछे के असली कारणों का पता लगाया जा सके।