फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : गांव से पटना तक 4 घंटे में पहुंचने का लक्ष्य, सीएम ने किया 6938 पथों के सुदृढ़ीकरण कार्य का उद्घाटन

Mon, 12 May 2025 05:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 8,716 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 12,105 किलोमीटर लंबी 6938 ग्रामीण सड़कों के कायाकल्प कार्य का रिमोट से उद्घाटन किया। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार से ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य भर में 8,716 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 12,105 किलोमीटर लंबी 6938 ग्रामीण सड़कों के कायाकल्प कार्य का रिमोट से उद्घाटन किया। इस ऐतिहासिक मौके पर मुख्यमंत्री ने ग्रामीण कार्य विभाग को बधाई देते हुए कहा कि “ग्रामीण सड़कों की मरम्मत और रखरखाव अत्यंत आवश्यक है, ताकि गांवों तक मजबूत, सुरक्षित और आरामदायक सड़क सुविधा सतत रूप से उपलब्ध हो सके।”

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : आइजीआइएमएस और एम्स की ओपीडी आज रहेंगे बंद, जानिए कहां होगा आज इलाज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन ग्रामीण पथों की मरम्मति की आवश्यकता है, उन्हें बरसात के पूर्व अवश्य दुरुस्त कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि राज्य के किसी भी सुदूर क्षेत्र से राजधानी पटना तक की यात्रा अधिकतम चार घंटे में सहज रूप से पूरी की जा सके। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ग्रामीण सड़कों के विकास से न केवल गांव और शहर के बीच की दूरी कम हो रही है, बल्कि इससे राज्य की सामाजिक संरचना को नई दिशा और आर्थिक गतिविधियों को नई रफ्तार भी मिल रही है। आवश्यकता के अनुसार ग्रामीण पथों के चौड़ीकरण की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें - Bihar News : अचानक एटीएम से 100 की जगह निकलने लगे 500 के नोट, जानिए क्या हुआ फिर

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



          

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें