फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025 : प्रशांत किशोर का बड़ा दांव, नीतीश के 'राम' PK के साथ, आरसीपी सिंह जन सुराज में आए

Sun, 18 May 2025 11:42 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : कभी जनता दल यूनाइटेड के संगठन को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाने वाले रामचंद्र प्रसाद सिंह बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने प्रशांत किशोर के साथ खड़े नजर आएंगे। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाद भाजपा में रहे आरसीपी ने जन सुराज का दामन थाम लिया है।
विज्ञापन
जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के साथ आरसीपी सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे आरसीपी सिंह ने जन सुराज की सदस्यता रविवार को ग्रहण कर ली। पिछले दिनों उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर अपनी नई पार्टी बनाई थी। रविवार को उन्होंने इस पार्टी का विलय प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में कर दिया। भाजपा में आने के पहले रामचंद्र प्रसाद सिंह जदयू कोटे से केंद्र में मंत्री बने थे। माना जाता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मर्जी के खिलाफ तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ देने के कारण जदयू ने उनसे नाता तोड़ लिया था। बाद में जब नीतीश कुमार खुद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में वापस आए तो आरसीपी सिंह का भाजपा में रहना बेकार साबित हो रहा था। वह बिल्कुल किनारे पड़े थे। प्रशांत किशोर ने इस मौके का फायदा उठाया और उन्हें अपने साथ बुला लिया। आरसीपी सिंह ने बिहार में जनता दल यूनाइटेड के संगठन को खड़ा करने में बेहद अहम भूमिका निभाई थी और माना जा रहा है की पीके की नजर में यही खूबी उनके काम आएगी।

विज्ञापन


आरसीपी ने जदयू नेताओं से की यह अपील
पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि मैंने अपनी पार्टी "आसा (आप सब की आवाज)" का विलय जन सुराज में कर दिया। मैं जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का आभार जताता हूं। आरसीपी सिंह ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि अपनी पार्टी का विलय जनसुराज में करूंगा, लेकिन ऊपरवाले को यही मंजूर था। जनता दल यूनाईटेड के नेताओं से अपील है कि जो लोग सीएम नीतीश कुमार की असली सोच से जुड़े थे, वह अब हमारे साथ आ जाएं। क्योंकि अब जदयू में राजनीति और जनसेवा जैसी कोई चीज नहीं बची। 

पिछले साल आरसीपी सिंह ने बनाई थी अपनी पार्टी
पिछले साल 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह) ने अपनी नई पार्टी बनाई थी। इसका नाम उन्होंने 'आसा' रखा था। मतलब समझाते हुए आरसीपी सिंह ने कहा था कि मेरी नई पार्टी का नाम आसा है। इसका मतलब है आप सबकी पार्टी। उस वक्त आरसीपी सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया था। पूर्व केंद्रीय मत्री ने यह भी दावा किया था कि 140 लोग अभी ही हमारी पार्टी से चुनाव लड़ने को तैयार थे हमारा संगठन प्रखंड स्तर से लेकर जिला, राज्य स्तर तक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें