फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीएम ने बिहार विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के टीम को किया सम्मानित, प्रशस्ति पत्र भी दिए

Sun, 01 Dec 2024 07:16 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 की विजेता टीम इंडिया को सम्मानित किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों और मुख्य कोच को 10-10 लाख रुपया और सपोर्टिंग स्टाफ को 5-5 लाख रुपया का पुरस्कार राशि दी। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हॉकी की विजेता टीम - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 की विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों, मुख्य प्रशिक्षक, सपोर्ट स्टाफ सहित इस आयोजन मुख्य प्रशिक्षक, को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देनेवालों को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम बापू टावर के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया, जहां सभी खिलाड़ियों और मुख्य कोच को 10-10 लाख रुपया और सपोर्टिंग स्टाफ को 5-5 लाख रुपया का पुरस्कार राशि दी गई। यह आयोजन बिहार राज्य खेल विभाग के तरफ से किया गया था।  साथ ही इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और सहयोगियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। भारतीय टीम द्वारा चैंपियनशिप जीतने पर मुख्यमंत्री ने टीम की खिलाड़ियों सहित पूरी टीम को सम्मान राशि के साथ सम्मानित करने की उसी दिन तत्काल घोषणा की थी।

विज्ञापन

 

खिलाड़ी को सम्मानित करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
इन खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित 
इस सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेन्द्र सिंह, भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे, भारतीय महिला हॉकी टीम की उप कप्तान नवनीत कौर, खिलाड़ी शर्मिला देवी, बिचू देवी खारिबाम, प्रिया सिरोही, सविता, संगीता कुमारी, मुमताज खान, उदिता, वैष्णवी विठ्ठल फाल्के, लालरेम्सियामी, बलजीत कौर, ज्योति,  सुशीला चानू पुखरामबम, सुनेलिता टोप्पो, नेहा, प्रीति दुबे, मनीषा चौहान, इशिका चौधरी, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका को 10-10 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की। साथ ही सर्पोंटिंग स्टाफ में बिलावा सुरेश अंकिता, एड्रियन डिसूजा, आर्थर लुकास, डेव स्मोलेनार्स, राखी विनय दरने, प्रिया सिरोही, एडिसन एलियास, फ्रांसिस पुष्पावती और अमुथा प्रकाश पेरुमल को भी 5 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
इनको मिला प्रशस्ति पत्र
कार्यक्रम में नालंदा विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर अभय कुमार सिंह, भवन निर्माण विभाग, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, बिहार पुलिस अकादमी, नालंदा जिला प्रशासन, गया जिला प्रशासन की टीम को भी इस आयोजन में उत्कृष्ट कार्य एवं सहयोग करने हेतु मुख्यमंत्री ने प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

राजगीर में भारत की हुई थी जीत - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
दस दिन चला था अंतर्राष्ट्रीय स्तर की विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024
 राजगीर में 11 से 20 नवंबर तक बिहार में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता बिहार विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का सफल आयोजन हुआ था। चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया तथा भारत सहित छह देशों की टीमें शामिल हुईं थीं। फाइनल में चीन को हराकर भारत की महिला टीम चैंपियन बनी है।

कार्यक्रम में शामिल होते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
वृत्तचित्र दिखाई गई
कार्यक्रम के शुरूआत में मुख्यमंत्री को सामान्य प्रशासन एवं खेल विभाग के प्रधान सचिव डॉ० बी० राजेन्दर ने शॉल भेंटकर स्वागत किया, जबकि हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा निर्मित, बिहार विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के सफल आयोजन से संबंधित वृत्तचित्र दिखाई गई।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
इनलोगों की भी रही मौजूदगी 
कार्यक्रम में खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, सामान्य प्रशासन तथ खेल विभाग के प्रधान सचिव डॉ० बी० राजेंदर, मुख्यमंत्री के सचिव सह भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण, पटना प्रमण्डल के आयुक्त  मयंक बरबड़े, पटना के जिलाधिकारी डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, खेल विभाग के निदेशक महेन्द्र कुमार, हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच हरेन्द्र सिंह, भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलिमा टेटे, उप कप्तान नवनीत कौर सहित भारतीय महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ी, सर्पोटिंग स्टाफ एवं सम्मानित होने वाले अधिकारीगण तथा उनकी टीम के सदस्यगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें