फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Cabinet: गया का नाम गयाजी, राज्यकर्मियों का DA बढ़ा; सुशील मोदी की जयंती पर राजकीय समारोह भी

Fri, 16 May 2025 06:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिपरिषद् ने शुक्रवार को अहम बैठक कर 69 प्रस्तावों पर सहमति दी। 68वां प्रस्ताव पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की जयंती पर राजकीय समारोह का था। 69वं प्रस्ताव गया का नाम गयाजी करने का।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : बिहार सरकार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गयाजी अबतक हम-आप श्रद्धा से कहते थे, लेकिन अब बिहार के गया जिले का नाम कागज पर भी यही हो गया है। बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने शुक्रवार को कैबेनिट से इसपर मुहर लगा दी। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से पौराणिक ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के शहर और जिले गया का नाम गयाजी करने का प्रस्ताव लाया गया, जिसे कैबिनेट ने स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही, पूर्व उपमुख्यमंत्री, राज्य के पूर्व वित्त मंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी की जयंती पर 5 जनवरी को राजकीय समारोह होगा। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के इस प्रस्ताव पर कैबिनेट ने स्वीकृति दी। इसके अलावा कैबिनेट ने एक अहम फैसले में सातवें केंद्रीय वेतनमान के अनुसार वेतन या पेंशन पाने वाले राज्यकर्मियों के DA में 2% की बढ़ोतरी की है।

विज्ञापन


शहीदों के परिजनों को 50 लाख अनुग्रह अनुदान की स्वीकृति
ऑपरेशन सिंदूर में शहीद होने वालों को लेकर पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी घोषणा की थी। उन्होंने शहीदों के परिजनों को 50 लख रुपए अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया था। शुक्रवार को नीतीश कुमार कैबिनेट ने इस पर मोहर लगा दी। सरकार ने फैसला लिया है कि ऑपरेशन सिंदूर में सशस्त्र सेनन एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के शहीद कर्मियों के निकटतम आश्रित को अनुग्रह अनुदान के रूप में 50 लख रुपए दिए जाएंगे।

आयुर्वेद की इस डिग्री को मान्यता देकर नियुक्ति का लिया फैसला
नीतीश कुमार कैबिनेट ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग के एक अहम प्रस्ताव को स्वीकृति दी। सिविल अपील संख्या 4643-4646/2003 में सर्वोच्च न्यायालय ने 1 नवंबर 2007 को एक फैसला दिया था। इस फैसले के आलोक में आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारी एवं आयुष फिजिशियन की नियुक्ति हेतु बिहार तकनीकी सेवा आयोग की ओर से प्रकाशित विज्ञापन 4/2020 एवं 5/2020 के अंतर्गत कुल 47 ग्रेजुएट इन आयुर्वेदिक मेडिसीन एंड सर्जरी डिग्री धारक अभ्यर्थियों की डिग्री को प्रस्तुत संलेख की कंडिका में निहित शर्तों के तहत मान्य किया गया है। यानी रिक्त पदों पर 47 को नियुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें