फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: चिकन बेचने वाले के घर पहुंची NIA की टीम, तीन घंटे तक जांच के बाद ले गई यह सामान

Thu, 12 Dec 2024 01:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

चिकन बेचने वाले के घर सुरक्षाकर्मियों को देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। एनआईए की टीम ने उस युवक के घर में दो घंटे तक छानबीन की। युवक को उसके घर से उठाकर बाजपट्टी थाने लाया गया है। यहां उससे पूछताछ की गई। 
विज्ञापन
छापेमारी करने पहुंची टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने छापेमारी की। बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाजपट्टी इलाके में दस्तक दी। गुरुवार तड़के एनआईए की टीम बाजपट्टी गोट गांव के एक व्यक्ति के घर पहुंचकर छापेमारी की। करीब तीन घंटे तक चली छापेमारी के बाद एनआईए की टीम ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। इससे बाजपट्टी थाने पर पूछताछ की जा रही है। हालांकि एनआईए की कारवाई के संबंध में फिलहाल कोई कुछ भी बताने से परहेज कर रहा है। इधर, एनआईए की टीम की दस्तक के बाद चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। लोग तरह तरह की कयास लगा रहे। मामले में एनआईए की जांच पूरी होने के बाद ही पूरी जानकारी मिलने की संभावना है।

विज्ञापन

लियाकत अंसारी के बेटे से पूछताछ

बताया जा रहा है गुरुवार तड़के 4:00 बजे एनआईए की टीम ने लियाकत अंसारी के घर पर धावा बोला। फिर उनके पुत्र अब्दुल अलीम को हिरासत में ले लिया। सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम ने संदिग्ध का मोबाइल जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। लियाकत अंसारी गांव में ही चिकन दुकान चलाते हैं।


छापेमारी से इलाके में हड़कंप

चिकन बेचने वाले के घर पुलिस के भारी लाव-लश्कर को देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। एनआईए की टीम ने उस युवक के घर में करीब तीन घंटे तक छानबीन की। युवक को उसके घर से उठाकर बाजपट्टी थाने लाया गया है। वहां भी उससे पूछताछ की गई। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया। हालांकि, उसकी मोबाइल जब्त कर ली गई है। मीडिया ने एनआईए की टीम से कई सवाल पूछे, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। केवल धन्यवाद कहकर निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें