फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : NIA टीम की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के इनामी खालिस्तानी आतंकवादी को किया गिरफ्तार

Sun, 11 May 2025 09:07 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

 Bihar : NIA टीम ने  बड़ी कार्रवाई करते हुए खालिस्तानी आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। आरोपी काश्मीर सिंह ग्लावड्डी उर्फ बलबीर सिंह पर 10 लाख के इनाम घोषित था।
विज्ञापन
इनामी खालिस्तानी आतंकवादी काश्मीर सिंह ग्लावड्डी उर्फ बलबीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी पुलिस और NIA की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 10 लाख के इनामी खालिस्तानी आतंकवादी काश्मीर सिंह ग्लावड्डी उर्फ बलबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नगर थाना क्षेत्र से हुई है। कश्मीर सिंह गलवड्डी उर्फ बलबीर सिंह लुधियाना का मूल निवासी है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी, 121, 121-ए और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 17, 18, 18-बी और 38 के तहत मामला दर्ज है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar: हाई कोर्ट का कंप्यूटर ऑपरेटर फर्जी नियुक्ति पत्र बांटकर लगवा रहा था नौकरी, पुलिस ने दबोचा

एनआईए का कहना है कि कश्मीर सिंह गलवड्डी उर्फ बलबीर सिंह पर बब्बर खालसा इंटरनेशनल, खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट और द इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के जरिए देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए रची गई साजिश से संबंधित मामला दर्ज है। कश्मीर सिंह गलवड्डी उर्फ बलबीर सिंह की गिरफ्तारी के बाद NIA की टीम उसे सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लायी थी। इसके बाद उससे गहन पूछताछ की जा रही है। एनआईए की टीम के अनुसार कश्मीर सिंह गलवड्डी उर्फ बलबीर सिंह को    मोतिहारी से दिल्ली ले जाया जायेगा, क्योंकि बलबीर सिंह के खिलाफ दिल्ली में ही कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : सीज फायर के बाद फिर प्रधानमंत्री आ रहे हैं बिहार, देंगे बिहार को सौगात

इस संबंध में मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मोतिहारी नगर थाना एवं एनआईए की संयुक्त छापेमारी में 10 लाख के इनामी खालिस्तानी आतंकवादी ग्लावड्डी उर्फ बलबीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि भारत के लिए पाकिस्तानी और खालिस्तानी आतंकवादी सिरदर्द बने हुए हैं।. इनसे देश की आंतरिक सुरक्षा और अखंडता का खतरा हमेशा बना रहता है। उन्होंने कहा कि ये लोग देश के खिलाफ साजिश रचने में संलिप्त रहते हैं, जिसे लेकर एनआईए की टीम भी इनके खिलाफ लगातार एक्शन में जुटी रहती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें