फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : भतीजा ने चाचा को सड़क पर पटक-पटक कर मार डाला, नशा खिलाकर लिखवा ली थी जमीन

Tue, 30 Jan 2024 12:56 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar : महज 15 धुर जमीन के लिए भतीजा ने अपने चाचा की जान ले ली। इस दौरान उसने अपने चचेरे भाई को भी जमकर पीटा। अब पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर में महज 15 धुर जमीन के विवाद में भतीजा ने अपने बुजुर्ग चाचा को सड़क पर पटक-पटक कर मार डाला। इस दौरान उसने अपने चचेरे भाई को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया, जिसका उपचार निजी स्तर पर चल रहा है। मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के जवाहरपुर गांव के स्वर्गीय बांटो राय के पुत्र महेंद्र राय (66) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर उजियारपुर पुलिस ने शव को सोमवार की रात सदर अस्पताल भेज दिया। इस मामले में मृतक के पुत्र रंजीत कुमार के बयान पर सुजीत कुमार राय समेत 7 लोगों को नामजद किया गया है।

विज्ञापन


नशा देकर लिखवा ली जमीन 
घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई सुन्देश्वर राय ने बताया कि मृतक महेंद्र राय का भतीजा सुजीत कुमार ने गत वर्ष अप्रैल महीने में महेंद्र राय को नशीली दवा देकर बास की 15 धुर जमीन लिखवा ली थी। चार महीने बाद जब इस मामले की जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो परिजनों ने उसके खिलाफ पुलिस में आवेदन दिया। फिर इस घटना को लेकर गांव में कई बार पंचायत भी किया गया, लेकिन सुजीत कुछ मानने को तैयार नहीं हुआ।

दो दिन पहले सहयोगियों के साथ दिया था घटना को अंजाम
मृतक के चचेरे भाई सुन्देश्वर राय ने बताया कि दो दिन पूर्व सुजीत राय अपने सहयोगियों के साथ अचानक महेंद्र राय तथा उनके पुत्र सुजीत कुमार को घर से खींच लिया और सड़क पर पटक दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घटना के दौरान वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घायल महेंद्र का उपचार गांव के ही ग्रामीण चिकित्सक कर रहे थे। इसी क्रम में इलाज के दौरान सोमवार की शाम उनकी मौत हो गई। महेंद्र राय की मौत होते ही उसके परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी उजियारपुर पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही उजियारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


मृतक के पुत्र के बयान पर दर्ज की गई नामजद प्राथमिकी
उजियारपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पदाधिकारी को घटनास्थल पर भेजा गया। जमीनी विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद मृतक के पुत्र रंजीत राय के बयान पर सुजीत कुमार राय समेत 7 लोगों को नामजद किया गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें