फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार का यह अस्पताल हुआ बीमार, स्वास्थ्यकर्मी की जगह गार्ड कर रहा इलाज; सीएस ने कहा-होगी कार्रवाई

Sat, 02 Nov 2024 10:47 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar : बिहार के एक अस्पताल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक गार्ड मरीज का इलाज कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद न सिर्फ उस अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी बल्कि पदाधिकारी भी सकते में हैं। अब सिविल सर्जन कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
पीएचसी में गार्ड कर रहा इलाज। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और अव्यवस्था की तस्वीर अक्सर नजर आती रहती है। कभी अस्पताल के बेड पर कुत्ते तो कभी जमीन पर मरीज नजर आते हैं। अब मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का वीडियो सामने आया है, जिसमें मरीज का इलाज डॉक्टर या पारा मेडिकल स्टाफ नहीं बल्कि अस्पताल की सुरक्षा में तैनात निजी गार्ड कर रहे हैं। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्यकर्मी की जगह गार्ड लगा रहा इंजेक्शन 
मुजफ्फरपुर के मुशहरी प्रखंड क्षेत्र के मुसहरी पीएचसी में तैनात एक निजी गार्ड का इमरजेंसी में मरीज का इलाज करते व इंजेक्शन लगाते वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मुशहरी पीएचसी का है। उक्त वायरल वीडियो में दिख रहा है कि अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में किसी दुघर्टना में घायल एक मरीज को इलाज के लिए लाया गया है। इस दौरान में वहां पर न तो कोई डॉक्टर है और न ही कोई पारा मेडिकल स्टाफ मौजूद हैं। इमजरेंसी वार्ड में दर्द से कराह रहे एक मरीज का इलाज वहां तैनात एक गार्ड कर रहा है। इस दौरान गार्ड ने मरीज के घाव को साफ किया और फिर इंजेक्शन लगाया। किसी ने चुपके से इसका वीडियो बना लिया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद यह वीडियो स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी और पदाधिकारियों तक भी पहुंचा, जिसके बाद स्वास्थ्यकर्मी होश उड़ गये हैं। इस पूरे मामले पर पीएचसी प्रभारी से पूरे जानकारी मांगी गई है।

सिविल सर्जन ने कहा- होगी कार्रवाई
वही इस वायरल वीडियो को लेकर के इस मामले में सीएस डॉ. अजय कुमार ने बताया कि मामला गंभीर है और इस मामले की जानकारी पीएचसी मुशहरी के प्रभारी से ली जा रही है और जांच की रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है जांच के उपरांत दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की कोई की घटना को बर्दाश्त नहीं कोस जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें