एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल वरीय नेता।
- फोटो : अमर उजाला
राजद ने नरसंहार और दंगे करवाने का महापाप किया
लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि बिहार आज एनडीए के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि राजद हो या कांग्रेस का शासनकाल, बिहार के लिए वह काला अध्याय है। एक ने इमरजेसी लगाने का पाप किया तो राजद ने नरसंहार और दंगे करवाने का महापाप किया। उन्होंने दावे के साथ कहा कि अब राजद कभी भी सत्ता में नहीं लौट सकती है।
एक गलती बिहार को फिर से पिछड़ेपन की ओर ले जा सकती
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव न केवल एनडीए के लिए बल्कि बिहार के लिए अहम है। एक गलती बिहार को फिर से पिछड़ेपन की ओर ले जा सकती है। उन्होंने तमाम कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आप बिहार की जनता को जागरूक करें और उन्हें बिहार की गौरवशाली परंपरा की याद दिलाएं और लालू सरकार के कारनामे को लोगों से बताएं।
यह एकता विरोधियों को परास्त करने के लिए काफी है
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने भी एनडीए कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हम सब एक हैं और आने वाले चुनाव में यह एकता विरोधियों को परास्त करने के लिए काफी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह एकता हमें बूथ स्तर तक दिखनी चाहिए।