फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ललन सिंह बोले- महागठबंधन में कलह चरम पर है, एनडीए एक लक्ष्य के साथ बढ़ रहा आगे

Tue, 15 Apr 2025 05:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि पीएम मोदी बिहारवासियों को फिर से सौगात देने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा और समस्तीपुर सहित पूरे क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह है।
विज्ञापन
समस्तीपुर में एनडीए के वरीय नेताओं का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता तैयारी में जुट गए हैं। इसी को लेकर एनडीए के घटक दलों की बैठक मंगलवार को समस्तीपुर में हुई। इसमें एनडीए के सभी प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं शामिल हुए। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की। महागठबंधन पर निशाना साधते हुए ललन सिंह ने कहा कि वहां अंतर्कलह चरम पर है। एक-दूसरे पर लाठियां चलाई जा रही है। जबकि एनडीए पूरी तरह एकजुट है और एक लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन


संजय झा ने कर दिया बड़ा दावा
वहीं जनता दल यूनाईटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि बिहार में एनडीए का नेतृत्व फिर से सीएम नीतीश कुमार ही करेंगे। लोकसभा चुनाव और उपचुनावों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब एनडीए आगामी विधानसभा चुनाव में और भी बेहतरीन परिणाम देगा। संजय झा ने कहा कि एनडीए अपने इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज करेगा।

विज्ञापन

बैठक में शामिल हुए एनडीए के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
पीएम के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, रामनाथ ठाकुर, बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री नितिन नवीन, समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी, भाजपा विधायक राजेश कुमार, वीरेंद्र पासवान, एमएलसी डॉ. तरुण चौधरी समेत सभी नेताओं ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में मधुबनी पहुंचें और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं।
जेपी से उबरी कांग्रेस, लालू यादव से नहीं पार पा सकी; बिहार विधानसभा में 196 से चार पर आई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें