फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : नक्सलियों ने फिर चिपकाया पोस्टर,  बीड़ी पत्ता ठेकेदार को दी धमकी

Fri, 24 May 2024 10:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने पोस्टर चिपकाया है। इस पोस्टर में नक्सलियों ने बीड़ी पत्ता के ठेकेदारों को धमकी दी है, जिसमें मजदूरों के पक्ष में उचित अधिकार देने की बात कही गई है। पुलिस का कहना है कि यह असामाजिक तत्वों का काम है। 
विज्ञापन
नक्सलियों क्षेत्र में चिपकाया पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नाम का पोस्टर चिपकाया गया है। इस पोस्टर में नक्सलियों ने बीड़ी पत्ता के ठेकेदार को धमकी दी है, जिसमें मजदूरों के पक्ष में उचित अधिकार देने की बात कही गई है। मामला इमामगंज पुलिस अनुमंडल के मैगरा थाना क्षेत्र के चंदरिया गांव की है।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा- यह नक्सलियों का नहीं असामाजिक तत्वों का है काम 
पुलिस का कहना है कि चंदरिया गांव के समीप नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने हस्तलिखित पोस्टर छोड़ कर बीड़ी पत्ता के ठेकेदार और मुंशी को धमकाते हुए एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। हालांकि उक्त पर्चे के संबंध में मैगरा थाना की पुलिस का कहना है कि धमकी वाला पर्चा हमें प्राप्त नहीं हुआ है। लेकिन फोटो हमारे पास जरुर  पहुंचा है। उनका कहना  कि यह पर्चा किसी नक्सली के द्वारा नहीं बल्कि किसी असामाजिक तत्व के द्वारा लिखा गया है। हमलोग दोनों स्तर से इसकी जांच कर रहे है।

क्या लिखा है पोस्टर में 
इधर नक्सलियों संगठन भाकपा माओवादी ने पर्चे में गरीब मजदूर के समर्थन में उनकी मजदूरी के लिए लिखा है। बीड़ी पत्ता के मजदूर महिला पुरुष को मजदूरी आठ सौ रुपए प्रति सैकड़ भुगतान करे। प्रत्येक मजदूर को कपड़ा, चावल, दवा आदि की व्यवस्था करें। मजदूर के हिसाब से रेट उचित करें। कड़कती धूप में जंगल पहाड़ों में पसीना बहाने वाले  मजदूर को मजदूरी काटने वाले मैनेजर ठेकेदार मुंशी को दंडित करें। काले कानून, भ्रष्टचार से शोषण, घूसखोरी, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ क्रांतिकारी मजदूर किसान संघर्ष तेज करें। फर्जी मुकदमा लगाकर गरीब जनता के ऊपर पुलिसिया दमन चलाना बंद करने की बात भी लिखी हुई है।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
इधर इस संबंध में इमामगंज डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस के द्वारा नक्सली पर्चा बरामद नहीं किया गया है। पर्चा गिराने में नक्सली या सामाजिक तत्व का हाथ है, इसकी छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें