फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love You : 12वीं की छात्रा को इंस्टा पर मिले UP के लड़के से हुआ प्रेम, भागकर शादी भी कर ली; एक गलती से पकड़ाई

Sat, 15 Jul 2023 08:46 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News : पढ़ने-लिखने की उम्र में मोबाइल से इतने करीब आई कि सोशल मीडिया में उलझ गई। इंस्टाग्राम पर यूपी के लड़के से प्यार हो गया। यूपी भागकर उससे शादी भी कर ली। पुलिस भी इंस्टा के जरिए ही पहुंच सकी।
विज्ञापन
कोर्ट पहुंची बरामद लड़की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की एक लड़की को सोशल मीडिया के जरिये उत्तर प्रदेश के एक युवक से आँखें चार हो गई। प्यार की ऐसी दीवानगी कि वह भागकर लड़के से शादी कर ली। परिजनों ने थाना में शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। मामला मुजफ्फरपुर जिला के करजा थाना क्षेत्र का है। लड़की के परिजनों ने थाना में लिखित लिखित आवेदन दिया। मुजफ्फरपुर के एसएसपी राकेश कुमार को इस मामले की जानकारी मिलते ही उनके आदेश पर थाना ने लड़की की तलाशी शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने शुक्रवार को लड़की को बरामद कर लिया। लड़की का प्रेमी सहारनपुर का रहने वाला है। लड़का–लड़की दोनों लड़के के एक रिश्तेदार के घर सहारनपुर में रह रहे थे।

विज्ञापन


ऐसे हुए नैना चार 
लड़की ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उसका प्रोफाइल है जिसके द्वारा वह लड़के के संपर्क में आई। इंस्टाग्राम  पर बातचीत के दौरान उसे लड़की से प्यार हुआ और प्यार परवान चढ़ा।  लड़की ने बताया कि वह बारहवीं की छात्रा है।

इंस्टाग्राम पर सर्च कर पुलिस ने किया बरामद 
इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने के कारण ही पुलिस उस तक पहुंच पाई। सहारनपुर पहुंचने के बाद लड़की ने सहारनपुर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी, इसके बाद घर वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। टेक्निकल सर्विलांस ने लड़की का लोकेशन लिया और फिर उसे सहारनपुर से बरामद कर लिया। लड़की की बरामदगी के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस ने उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी। सदर अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद न्यायालय में 164 के ब्यान के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें