पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने धर्म पूछ-पूछकर 26 हिन्दू की गोली मारकर हत्या कर दी। अब कुछ ऐसी ही कहानी बिहार में भी हुई है। दरभंगा में कुछ मुस्लिम समुदाय के युवकों ने धर्म पूछ-पूछकर हिन्दू धर्म के युवकों की लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला किया है। घटना जाले थाना क्षेत्र के कर्बला पोखर के पास की है। इस हमले में करीब एक दर्जन ग्रामीण युवक एवं अधेड़ लोग घायल हुए हैं। पीड़ितों ने घटना घटना के खिलाफ जाले थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar Election 2025 : फिर बिहार आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रोहतास में तैयारी
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि 6 मई की रात दो बाइक की आपस मे टक्कर हुई थी। घटना के दौरान दोनों तरफ से तू-तू मैं-मैं हुई। देखते ही देखते मामला बिगड़ने लगा और फिर सड़क से गुजरने वाले लोगों से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उनका नाम और धर्म पूछकर लाठी डंडे और धारदार हथियार के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इस दौरान करीब 11 लोग घायल हुए हैं, जिनमे से कई लोगों के सिर फट गए और कई लोगों को गम्भीर चोट आई है। सभी घायलों का इलाज जाले के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में किया जा रहा है। इस मामले को लेकर जाले थाना में मनोज कुमार यादव के आवेदन पर कुल 21 मुस्लिम लोगों के खिलाफ धर्म पूछकर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : 'तेज प्रताप हसनपुर से लापता, तेजस्वी राघोपुर विधानसभा के लिए नहीं पक्का'- जदयू ने क्यों कहा ऐसा?
घटना के संबंध में जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि घटना का संज्ञान में आते ही त्वरित कार्रवाई की गई है। आरोपियों को चिन्हित करते हुए अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी की चुकी है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मनोज कुमार यादव के आवेदन पर 21 मुस्लिम लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।