इसी थाना क्षेत्र में हुई है घटना।
- फोटो : अमर उजाला
सीतामढ़ी में दो परिवारों के बीच हुए विवाद में 16 वर्षीय छात्र की चाकू गोद कर हत्या कर दी गई। सुप्पी थाना क्षेत्र के हरपुर पिपरा पंचायत अंतर्गत नन्हकार सिमरदह गांव की है। मृतक की पहचान वार्ड संख्या 13 निवासी रामू पासवान के पुत्र आलोक कुमार (16) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि दो दिन पहले बच्चों के आपसी झगड़ा के कारण दो परिवारों के बीच विवाद हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि गुरुवार की शाम करीब 6 बजे आलोक अपने पिता के साथ गेंहू के खेत में पानी पटा रहे थे। तभी पानी पटाने के क्रम में दूसरा पक्ष फिर इनसे उलझ गया। इस विवाद में दूसरे पक्ष ने आलोक के पेट में चाक़ू से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।