फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : खेत में पानी पटाने के दौरान दो परिवार एक दूसरे से उलझे, चाक़ू से हमलाकर ले ली जान

Thu, 28 Dec 2023 10:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Bihar : बच्चों के बीच विवाद हुआ जिसे स्थानीय लोगों ने सुलझा दिया लेकिन उस झगड़े की आग अब भी दिल के एक हिस्से में सुलग रही थी। गुरूवार को उस आग को भड़काने का मौका मिल गया और खेत में पानी पटाने को लेकर हुए विवाद में एक छात्र की हत्या कर दी।
विज्ञापन
इसी थाना क्षेत्र में हुई है घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी में दो परिवारों के बीच हुए विवाद में 16 वर्षीय छात्र की चाकू गोद कर हत्या कर दी गई। सुप्पी थाना क्षेत्र के हरपुर पिपरा पंचायत अंतर्गत नन्हकार सिमरदह गांव की है। मृतक की पहचान वार्ड संख्या 13 निवासी रामू पासवान के पुत्र आलोक कुमार (16) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि दो दिन पहले बच्चों के आपसी झगड़ा के कारण दो परिवारों के बीच विवाद हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि गुरुवार की शाम करीब 6 बजे आलोक अपने पिता के साथ गेंहू के खेत में पानी पटा रहे थे। तभी पानी पटाने के क्रम में दूसरा पक्ष फिर इनसे उलझ गया। इस विवाद में दूसरे पक्ष ने आलोक के पेट में चाक़ू से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें