फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से हड़कंप, बाइक से यादव नगर की ओर जा रहे थे, अपराधियों ने मारी गोली

Wed, 19 Mar 2025 10:56 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: राज किशोर चौधरी अपनी बाइक से यादव नगर की ओर जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही राज किशोर जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर राज किशोर चौधरी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में प्रॉपर्टी डीलर राज किशोर चौधरी उर्फ टुनटुन चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वारदात के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। हत्या का कारण अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन तीन साल पहले भी बदमाशों ने उन पर गोलीबारी की थी, जिसमें वे बाल-बाल बच गए थे।

गोली लगते ही राज किशोर जमीन पर गिर गए

विज्ञापन

यह दिल दहला देने वाली घटना सदर थाना क्षेत्र के रेवा रोड स्थित फर्दो पुल के पास हुई। बताया जा रहा है कि राज किशोर चौधरी अपनी बुलेट बाइक से यादव नगर की ओर जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही राज किशोर जमीन पर गिर गए। जब तक लोग उन्हें अस्पताल ले जाते तब तक उनकी मौत हो गई।


अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

इधर, पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल से उनकी बुलेट बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों का पता चल सके। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राबड़ी-तेजप्रताप के बाद अब लालू प्रसाद से ईडी की पूछताछ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें