फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : एसडीओ कार्यालय के होमगार्ड जवान को गेट पर मारी चाकू, मौके पर हुई मौत

Sat, 20 Apr 2024 05:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar : दिनदहाड़े बेखौफ अपराधी सदर एसडीओ कार्यालय में पदस्थापित होमगार्ड के जवान को कार्यालय के गेट पर चाक़ू मार दिया। इस घटना में होमगार्ड जवान की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। चाक़ू मरने वाले की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
गया एसडीओ कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया में अपराधियों ने सदर एसडीओ कार्यालय में पदस्थापित होमगार्ड के जवान को कार्यालय के गेट पर उस समय चाक़ू मारकर घायल कर दिया जब वह ड्यूटी पर था। इस घटना में होमगार्ड का जवान की मौत हो गई। मृतक होमगार्ड की पहचान गया जिला के सूर्यकुंड निवासी सुजीत कुमार श्रीवास्तव के रुप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कुछ देर में वहां एएसपी पीएन साहू भी घटनास्थल पर पहुंचे। चाक़ू मरने वाले की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

ड्यूटी के दौरान दिया घटना को अंजाम 
 घटना शनिवार लगभग दोपहर 2 बजे के आसपास की है। कार्यालय के अन्य कर्मियों का कहना है कि सुरक्षा में तैनात गार्ड सुजीत कुमार श्रीवास्तव अपने समय पर कार्यालय पहुंच गए थे। बायोमेट्रिक प्रणाली से अपनी उपस्थिति भी बनाई। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात हो गए। इसी बीच दोपहर बाद अज्ञात अपराधी ने उन्हें चाकू मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही ऑफिस में मौजूद कर्मियों में अफरातफरी मच गया। आननफानन में उन कर्मियों ने घायल गार्ड सुजीत कुमार श्रीवास्तव को इलाज के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आरोपी हेलमेट से छुपा रखा था अपना चेहरा 
एसडीओ कार्यालय परिसर में विभिन्न विभागों में तैनात कर्मचारियों में इस घटना की खबर पहुंची तो सभी सन्न रह गए। हालांकि कई कर्मचारी चुनाव ड्यूटी करने के बाद कार्यालय पहुंचे थे। आसपास के लोगों का कहना है कि हेलमेट पहना शख्स आया और गार्ड को चाकू गोद कर घायल कर दिया। इसके बाद किसी वाहन से वह फरार हो गया।  घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि घटना के क्या कारण हैं, घटना को किसने अंजाम दिया, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें