फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नालंदा में हत्या से हड़कंप; पुआ-पकवान खा रहे थे, कट्टा लेकर पहुंचे अपराधी ने अचानक मार दी गोली

Fri, 14 Mar 2025 09:48 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: एकंगरसराय थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में अपराधियों ने एक अधेड़ को गोली मारकर हत्या कर दी। मामला एकंगरसराय थाना क्षेत्र के खरजम्मा गांव का है। मृतक की पहचान खरजम्मा गांव निवासी स्व.गुलाब चंद के पुत्र दयानंद प्रसाद (58) के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। हत्या किस कारण से की गई? यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


अपराधी ने अचानक मार दी गोली
परिजन ने बताया कि होलिकादहन के बाद पर दयानंद प्रसाद अपने दालान के पास बैठकर पुआ पकवान खा रहे थे। इसी वक्त पड़ोसी देवशरण प्रसाद पहुंचा और दोनों के बीच कहा सुनी होने लगी। उसके साथ चार अन्य लोग भी मौजूद थे। अचानक देवशरण प्रसाद ने कट्टा निकाला और गोली मार दी। गोली दाहिने साइड के कंधा में लगी। जिसके बाद गोली की आवाज सुन आसपास के लोग जुटे और खून से लथपथ अधेड़ को ईलाज के एकंगरसराय में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पूर्व से कोई विवाद भी नही है बावजूद देवशरण प्रसाद आया और गोली मार हत्या कर दी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
Bihar News: होली की खरीदारी कर लौट रहे किसान को गला रेतकर मार डाला, बेटे-बहू पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इस मामलें में एकंगरसराय थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है एवं हथियार भी बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी का पूर्व से ही आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है एवं शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें