फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : संत माइकल में मनाया गया मातृ दिवस, बच्चों ने की मनमोहक प्रस्तुतियां

Sat, 10 May 2025 08:39 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : संत माइकल में मातृ दिवस मनाया गया। बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों ने मिलकर विभिन्न खेलो और सामूहिक नृत्यों में भाग लिया, जिसने इस आयोजन को और भी विशेष बना दिया। 
विज्ञापन
सेंट मायकल में कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य फादर क्रिस्टु सवरिराजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संत माइकल हाई स्कूल, पटना की प्राइमरी विंग ने मदर्स डे के उपलक्ष्य में उल्लास और उत्साह के साथ एक हर्षोल्लासपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह विशेष अवसर उन अद्भुत माताओं को समर्पित था, जो अपने असीम प्रेम और मौन शक्ति से हर परिवार की नींव मजबूत बनाती हैं। यह आयोजन मातृत्व की उस पोषक भावना की झलक था, जो हर माँ के स्पर्श, स्नेह और समर्पण में समाई होती है। यह हमें याद दिलाने के लिए पर्याप्त था कि कोई योद्धा माँ से महान नहीं हो सकता और कोई सुरक्षा कवच उसकी ममता से अधिक शक्तिशाली नहीं हो सकता।

विज्ञापन

सेंट मायकल में कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य फादर क्रिस्टु सवरिराजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथियों रेक्टर फादर नॉरबर्ट मेनेजेस, प्राचार्य फादर क्रिस्टु सवरिराजन, प्राइमरी स्कूल की उप-प्रधानाचार्या सिस्टर मैगदली बेक, तथा हाई स्कूल की उप-प्रधानाचार्या डॉ. मारी डिक्रूज़ के स्वागत के साथ हुई। उन्होंने बच्चों और माताओं के साथ मिलकर इस दिन को अविस्मरणीय बनाने की शुरुआत की।

कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
कार्यक्रम में विविध रंगों से सजे मनमोहक प्रस्तुतियों की श्रृंखला देखने को मिली जिनमें पार्थना नृत्य, एक्शन गीत, कविताएँ, नाट्य प्रस्तुति, तथा माँ-बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य शामिल थे। नन्हे पत्रों ने अपनी ऊर्जा और उत्साह से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों ने मिलकर विभिन्न खेलो और सामूहिक नृत्यों में भाग लिया, जिसने इस आयोजन को और भी विशेष बना दिया। कार्यक्रम का समापन एक भव्य बैंड फिनाले के साथ हुआ, जिसने पूरे समारोह को और भी यादगार बना दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की प्रस्तुति करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
कार्यक्रम का समापन भाषण सिस्टर मैगदली बेक ने दी, जिन्होंने अपनी मार्मिक वाणी से सभी का आभार व्यक्त किया और माताओं के योगदान को इस आयोजन की आत्मा के रूप में सराहा। समग्र रूप से यह दिन प्रेम, कृतज्ञता और उल्लास से भरपूर रहा मातृत्व के उस निःस्वार्थ प्रेम का सच्चा उत्सव, जो हर घर को रोशन करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें