फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सिलेंडर ब्लास्ट में मां और तीन बच्चों की मौत; खाना बनाने के दौरान हुआ ऐसा, परिवार के छह लोग झुलसे

Wed, 01 May 2024 09:53 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

बताया जा रहा है कि घर में खाना बनाया जा रहा था। अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। जब तक परिवार के लोग संभल पाते तब तक आग पूरे किचन में फैल गई।
विज्ञापन
ब्लास्ट के बाद फटा पड़ा सिलेंडर। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज में रसोई गैस सिलेंडर में ब्लास्ट करने से महिला और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें पूर्णिया में भर्ती करवाया गया है। घटना मंगलवार देर रात्रि को जिले के सदर थाना क्षेत्र के पौआखाली गांव में हुई। बताया जा रहा है कि घर में खाना बनाया जा रहा था। अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। जब तक परिवार के लोग संभल पाते तब तक आग पूरे किचन में फैल गई। देखते ही देखते गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। इसी जद में परिवार के छह लोग आ गए। 

विज्ञापन


मामा और मौसी की हालत गंभीर
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आननफानन में घायलों को पहले किशनगंज में भर्ती करवाया गया। यहां से सभी को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच, पूर्णिया में भर्ती करवाया गया। यहां डॉक्टरों ने महिला और उसके तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वहीं बच्चे के मामा और मौसी का गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल में इलाज जारी है।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतकों की पहचान किशनगंज के पौआखाली गांव निवासी मो. अंसार की पत्नी साहिबा 30 के अलावा बच्चों में अनीशा (8), आरुषि (4), अनीश (5) रूप में हुई है। इस दुखद हादसे के बाद से परिजनों में चीख पुकार मची है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा है। मृतका का पति मेरठ में काम करता है। सूचना मिलते ही मेरठ से पूर्णिया के लिए रवाना हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें