फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : घर में घुसकर नाबालिग के साथ छेड़खानी करने पर भीड़ ने जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई आरोपी की जान

Thu, 30 Jan 2025 10:41 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Molesting : जब घर में बच्चे अकेले हों, तो घर में कोई अपरिचित न आ पाए ऐसी कोई व्यवस्था करनी चाहिए। क्यों कि इसी का नतीजा राजधानी में देखने को मिला, जब एक अजनान शख्स ने घर में अकेली नाबालिग के साथ गंदी हरकत करने की कोशिश की।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में एक नाबालिक लड़की से दुष्कर्म करने की कोशिश की गई है। मामला फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र की है। आरोपी की पहचान बाढ़ निवासी रणधीर चौधरी (40) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


घर में घुसकर करने लगा छेड़खानी 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि नाबालिक बच्ची घर में अकेली थी और उसके पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी बीच आरोपी घर में घुसा और बच्ची के साथ छेड़खानी करने लगा। जब बच्ची ने विरोध किया तो वह उसे मुंह बंद रखने की धमकी देने लगा। तब तक उसके शोरगुल से आसपास के लोग वहां जमा हो गये और लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। फिर लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर थाना ले आई।

जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी ने बताया कि रणधीर चौधरी पटना के गोहना में अपने परिचित से मिलने आया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि भीड़ के चंगुल में फंसे आरोपी को छुड़ाकर लाया गया है, जिसे इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें