फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नवादा में नाबालिग की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगाया

Tue, 29 Apr 2025 12:50 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

शहर में कल शाम तीन लोगों ने सरेआम एक नाबालिग की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से गुस्साए लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। वारदात के पीछे कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
बिहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब नाबालिग भी उनकी हिंसा का शिकार हो रहे हैं। सोमवार की शाम शहर के संकटमोचन मंदिर के समीप 17 वर्षीय काजू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बेखौफ अपराधियों ने काजू यादव पर तीन गोलियां दागीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता का नाम रामपदारथ यादव है। परिजनों का आरोप है कि तीन अपराधियों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें: Bihar Police: पुलिस मुठभेड़ में तीन दरिदों को लगी गोली, तीनों पर यूपी की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, सदर एसडीपीओ हुलास कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लेने का प्रयास किया लेकिन गुस्साए लोगों ने दो घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम किए रखा। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमें गठित कर दी हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है कि आखिर किन वजहों से इस नाबालिग की हत्या की गई।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बीच मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें