फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder Case : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, प्रेमी पर लगे ये आरोप

Thu, 03 Apr 2025 09:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Love Affair : सुबह होते ही मानो भूकंप आ गया। घर की बड़ी बेटी घर में नहीं थी। खोजबीन शुरू हुई, तो गांव के बाहर एक पेड़ से लटकी मिली। परिजन चीख-चीखकर कहने लगे कि उनकी बेटी के साथ हुआ क्या है।  
विज्ञापन
मृतका और उसका प्रेमी, जिसने ले ली जान - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज में एक लड़की का शव बरामद हुआ। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के ही लड़कों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर आत्महत्या की शक्ल देने के लिए पेड़ से लटका दिया। मामला मांझागढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त से पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दी है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कोइनीखान गांव निवासी अबादत मियां का पुत्र साजिद अली (19) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


इस खबर को भी पढ़ें -Patna High Court : 'एक महीने में इन्हें नियुक्ति पत्र दें'- TRE1 में बीपीएससी पास शिक्षकों को लेकर सीधा आदेश

घटना के संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी संदीप कुमार ने बताया कि बीते एक अप्रैल को सूचना मिली कि कोइनी बाजार से पश्चिम स्थित बगीचा में एक लड़की का शव पेड़ से लटक रहा है। प्राप्त सूचना के सत्यापन के लिए घटना स्थल पर पहुंचा तो पाया कि एक अज्ञात लड़की के गले में फांसी का फंदा लगा हुआ है वह आम के पेड़ पर मृत अवस्था में लटक रही थी। इसके बाद घटनास्थल पर एफएसएल टीम भी पहुंची। एफएसएल टीम ने मृतका के शव की जांच की। परिजनों कोभी घटना की सूचना दी गईं। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोबाइल भी बरामद किया है।
विज्ञापन




पुलिस ने टेक्निकल टीम का सहयोग लेते हुए मृतका के मोबाइल के अधार पर जांच की तो यह बात सामने आई कि मृतका अपने पास के गांव कोइनी खान के निवासी युवक साजिद अली के साथ पिछले पांच माह से प्रेम प्रसंग में थी। ईद के दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान गाली-गलौज भी हुई। परिजनों का आरोप है कि प्रेमी ने इस दौरान लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी थी। उसके बाद ही रात में ही उसका शव पेड़ से लटकता हुआ बरामद हुआ। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Waqf Amendment Bill : वक्फ संशोधन के नाम पर जदयू से इस्तीफा देने वाले कासिम अंसारी कौन? जानिए, कद और पद

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से मृतका का घर करीब एक किलोमीटर की दूरी पर था, जबकि अभियुक्त प्रेमी का घर घटना स्थल से 400 मी० कि दूरी पर स्थित है। वही मृतका के पिता ने स्थानीय थाना में  लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि अभियुक्त साजिद खान ने फोन कर बताया था कि मैने उसके साथ दुष्कर्म नहीं किया और न ही उसकी हत्या की है। उसने यह भी कहा था कि जिसने दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या की है, उसके बारे में जानता हूं। आवेदन में पिता ने यह आशंका जाहिर की है कि उसकी  बेटी के साथ कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी है और साजिश के तहत आत्महत्या का रूप दिया गया गया है। वहीं इस मामले में प्रशिक्षु डीएसपी संदीप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि हत्या है या आत्महत्या। साथ ही यह भी स्पष्ट होगा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें