फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : जबरन कराया जा रहा था देह व्यापार, नाबालिग ने खोल दी पोल; होटल मालिक समेत 12 गिरफ्तार

Mon, 19 May 2025 11:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : बस स्टैंड अचानक पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस बल ने कई युवक और युवतियों को हिरासत में लिया है। एक नाबालिग ने इतने बड़े कांड का भंडाफोड़ करवाया है। 
 
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में युवतियां - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना पुलिस ने आज सेक्स रेकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसमें कई युवक और युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामला जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बस स्टैंड के पास स्थित गेट संख्या 1 के सामने स्थित गणपति होटल, मंगलम होटल सहित अन्य कई होटल हैं। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीज के पैर की पांचों उंगलियां कुतर गए चूहे, NMCH में चूहों का आतंक

घटना के संबंध में पटना सदर एसडीपीओ 1 अभिनव कुमार ने बताया कि पटना में दो सहोदर भाई सेक्स रैकेट का धंधा चला रहे थे। इस बात की जानकारी मिलने के बाद    सोमवार को इलाके के तमाम होटलों में छापेमारी की गई। इस दौरान मंगलम और गणपति होटल में छापेमारी के दौरान होटल के मालिक समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल, पकड़े गए लोगों के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के संबंध में पटना सदर एसडीपीओ 1 अभिनव कुमार ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पुलिस छानबीन कर रही है।सभी को पीआर बॉन्ड भरवा कर छोड़ दिया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि एक नाबालिग ने यह बयान दिया है कि यहां होटल संचालक के द्वारा जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। नाबालिग के इस बयान के बाद एक और प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पटना सदर एसडीपीओ 1 अभिनव कुमार ने बताया कि पूर्व में महिला थाने में नाबालिग के बयान पर एक महिला डोली को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट के तहत जेल भेजा गया था। उसी के बयान के आधार पर एसीपी सदर अभिनव के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी और जक्कनपुर थाना प्रभारी ने होटलों में आज सघन छापेमारी की है। इस दौरान एक होटल संचालक रिकू को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच में जुट गई है।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: सरेआम एसडीएम साहब ने ट्रक चालक को जड़ दिया थप्पड़, देखते रह गए सब; पूछने पर ऐसा कहा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें