फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सीआईएसएफ ने किया मिलेट्स मेले का आयोजन, लोगों को बताये गंभीर बीमारियों से बचने के उपाय

Sat, 30 Nov 2024 08:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Bihar : ज्वार, बाजरा, रागी, कंगनी, कुटकी आदि "श्री अन्न" मानव जाति  के सबसे पुराने खाद्य पदार्थो में से हैं। यह मानव और मिट्टी दोनों की रक्षा करता है, इसलिए इसे सुपर फूड, न्यूट्रीशस अनाज, क्लाइमेट स्मार्ट अनाज और श्री अन्न की उपाधियां दी गई हैं। 
विज्ञापन
मिलेट्स मेला - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनटीपीसी लिमिटेड की औरंगाबाद के नबीनगर स्थित इकाई नबीनगर सुपर थर्मल पावर स्टेशन(एनएसटीपीएस) परिसर में शुक्रवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) की इकाई ने अनोखी पहल की। आम अवाम को "श्री अन्न"(मिलेट्स) के इस्तेमाल के प्रति प्रोत्साहित करने के उदेश्य से भव्य "मिलेट्स मेला "का आयोजन किया। मेले का उद्घाटन एनएसटीपीएस के परियोजना प्रमुख सह मुख्य महाप्रबंधक चंदन कुमार सामंता और सीआइएसएफ के डिप्टी कमांडेट राघवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मेले में केंद्रीय विद्यालय तथा बाल भारती स्कूल के बच्चे और कर्मी शामिल हुए।  मेले में बच्चों के लिए मिलेट्स जागरुकता क्लास लगाई गई और उन्हे मिलेट्स के इस्तेमाल से होने वाले फायदे बताए गए।    
विज्ञापन


 मेले में मिलेट्स से बने व्यंजन रहे आकर्षण के केंद्र
मेले में मोटे अनाज से बने स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए। स्टॉल्स में मिलेट्स से बने इडली, डोसा, रागी के लड्डू, बाजरे की रोटी, चूरमा, मिलेट्स के गुलाब जामुन, खस्ता कचौडी, खिचड़ी एवं सांवा के पुलाव आदि आकर्षण के केंद्र रहे। मेले में आए बच्चों, एनटीपीएस, सीआइएसएफ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इन व्यंजनों के स्वाद का भरपूर लुत्फ उठाया।    

 
विज्ञापन

बच्ची को प्रोत्साहित करते हुए - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बच्चों ने फिटनेस चैलेंज व खेलों में लिया भाग
इस दौरान स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए कई सारे खेल और फिटनेस चैंलेंजेज का भी आयोजन किया गया। मेले में बच्चों के लिए भी कई चीजें आकर्षण का केंद्र रही जिनका उन्होंने भरपूर आनंद उठाया। मिलेट्स मेला का आयोजन अनोखी पहल-मिलेट्स के इस्तेमाल के प्रति जागरुकता और प्रोत्साहन के लिए "मिलेटस मेला" का आयोजन एक अनोखी पहल रही, जिससे एनएसटीपीएस की सीआइएसएफ के कर्मचारी, स्कूली बच्चे तथा आसपास के ग्रामीण लाभान्वित हुए ।

मिलेट्स के यह हैं फायदे
एनएनसटीपीएस के परियोजना प्रमुख ने बताया कि ज्वार, बाजरा, रागी, कंगनी, सांवा, कुटकी आदि "श्री अन्न" मानव जाति को ज्ञात सबसे पुराने खाद्य पदार्थो में से हैं। श्री अन्न कम अवधि में, कम पानी में, कम उपजाऊ मिटटी में न्यूनतम देखभाल में होने वाली जलवायु-लचीली फसलें हैं। यह सेहत के लिये बहुत फायदेमंद हैं। इनमे फाइबर, विटामिन बी, कैल्शियम, आयरन, मैगनीज, फास्फोरस, जिंक, पोटाशियम, कॉपर और सेलेनियम जैसे बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं। श्री अन्न शुगर कंट्रोल, कोलेस्ट्रॉल कम करने, आंतो के स्वास्थ्य, रक्तचाप नियंत्रण, हड्डी तथा मांसपेशियों के लिए तथा रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। श्री अन्न मानव तथा मिट्टी दोनों की रक्षा करता है। इसलिए इसे सुपर फूड, न्यूट्रीशस अनाज, क्लाइमेट स्मार्ट अनाज तथा श्री अन्न की उपाधियां दी गई हैं। श्री अन्न भारत की ऐतिहासिक धरोहर है।इसकी उपज एवं घरेलू खपत बढ़ाने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की एनएसटीपीएस, नबीनगर इकाई द्वारा "मिलेट्स मेला" का आयोजन किया गया, जो एक सराहनीय कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें