फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार के आवास पर एनडीए की महाबैठक; आगामी चुनाव को लेकर संजय झा ने कर दिया बड़ा दावा

Sun, 27 Oct 2024 05:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि 28 अक्टूबर को एनडीए की मीटिंग अणे मार्ग में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में होगी। इसमें एनडीए के सभी सांसद, विधान मंडल दल के नेता, जिलाध्यक्ष और प्रदेश स्तर के वरीय नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार के साथ दोनों डिप्टी सीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सियासी गलियारे में हलचल जारी है। रविवार को राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल यूनाईटेड में सदस्यता अभियान चला। राजद में दिवंगत शहाबुद्दीन की पत्नी हीना शहाब और बेटे ओसामा शाहब शामिल हुए। जदयू में क्रिकेटर ईशान किशन के पिता प्रणव पांडेय शामिल हुए। अब सोमवार को पटना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की महाबैठक होने जा रही है। यह बैठक सीएम नीतीश कुमार के आवास पर होगी। एनडीए के नेताओं ने इसे महाअभियान नाम दिया है।  

विज्ञापन


उपचुनाव में चारों सीटों पर जीत का दावा
जानकारी देते हुए सीएम नीतीश कुमार के करीबी और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि आगामी चुनाव को लेकर 28 अक्टूबर को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन होने वाली है। संजय झा ने अभी तो नॉमिनेशन ही हुआ है। अब तक जो फीडबैक मिला है, उसमें यह बात सामने आ रही है कि हमलोग चारों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव जीत रहे हैं। हमलोग बड़े मार्जिन से जीत रहे हैं। लोगों को पता है कि डबल इंजन की सरकार विकास पर वोट मांग रही है। कई काम अभी होना है। इसलिए विकास को वोट करना है। एनडीए जरूरी है। 

एक अभियान की शुरुआत हो रही है
जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि 28 अक्टूबर को एनडीए की विस्तृरित मीटिंग अणे मार्ग में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में होगी। इसमें एनडीए के सभी सांसद, विधान मंडल दल के नेता, जिलाध्यक्ष और प्रदेश स्तर के वरीय नेता शामिल होंगे। सब लोगों का एक ही उद्देश्य है कि आने वाले चुनाव में सबलोग एकजुट होकर आगामी चुनाव लड़े। एक तरह से एक अभियान की शुरुआत हो रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें