फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sita Ram: श्रीराम मंदिर के बाद अब देखिए सीतामढ़ी में माता सीता का मंदिर; सीएम नीतीश ने शेयर किया डिजाइन

Sun, 22 Jun 2025 09:54 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Punaura Dham Temple: 2023 में कैबिनेट की बैठक में पुनौरा धाम के सौंदर्यीकरण और सुविधा के लिए करीब 72.47 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। मंदिर परिसर का सुंदर वास्तुशिल्प से सौंदर्यीकरण, परिक्रमा पथ, सीता वाटिका, लव-कुश वाटिका, जानकी महोत्सव क्षेत्र, मंडप, पार्किंग क्षेत्र, और आंतरिक सड़क आदि का निर्माण किया जाना है। 
विज्ञापन
पुनौरा धाम मंदिर का डिजाइन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर तो आप सभी ने देख लिया। अब माता सीता के मंदिर का भव्य मंदिर का डिजाइन सामने आया गया है। इसके बारे में जैसा कहा गया था ठीक वैसा ही है। यह डिजाइन किसी और नहीं बल्कि खुद सीएम नीतीश कुमार ने शेयर किया है। पुनौरा धाम मंदिर की कई तस्वीरों को शेयर करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम, सीतामढ़ी को समग्र रूप से विकसित किए जाने के लिए भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं का डिजाइन अब तैयार हो गया है, जिसे आपके साथ साझा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुनौरा धाम का डिजाइन। - फोटो : अमर उजाला
निर्माण कार्य में तेजी के लिए ट्रस्ट का गठन
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि एक ट्रस्ट का भी गठन कर दिया गया है ताकि निर्माण कार्य में तेजी आ सके। हमलोग पुनौराधाम, सीतामढ़ी में भव्य मंदिर निर्माण शीघ्र पूरा कराने के लिए कृतसंकल्पित हैं। पुनौराधाम में मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण हम सभी बिहारवासियों के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें