फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : नकाबपोश अपराधियों ने तलवार से किया पूर्व मुखिया पर हमला, स्थिति गंभीर

Fri, 03 Jan 2025 12:34 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Bihar : बिहार के एक पूर्व मुखिया पर कुछ नकाबपोश अपराधियों ने हमला कर दिया। यह हमला तलवार और लाठी-डंडे से किया गया। गंभीर रूप से घायल पूर्व मुखिया को फिलहाल पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई में नकाबपोश अपराधियों ने पूर्व मुखिया पर तलवार और लाठी डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मुखिया की गंभीर हालत होने की वजह से डॉक्टर उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल मुखिया की पहचान खैरा प्रखंड क्षेत्र के गोली पंचायत के पूर्व मुखिया बमबम पंडित के रूप में की गई है। घटना गरही थाना क्षेत्र के मुड़वरो गांव की है।

विज्ञापन


अचानक आठ अपराधियों ने कर दिया हमला 
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गुरुवार की देर शाम स्कॉर्पियो से पूर्व मुखिया बमबम पंडित स्थानीय लोगों से मिलने के लिए अपने पंचायत के मुड़वरो निवासी मो. जैनुल मियां के घर गए थे। जब उनके घर के पास सभी बैठकर चाय पी रहे थे, तभी लगभग आठ हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने बमबम पंडित पर अचानक तलवार और लाठी डंडे से हमला कर दिया। अपराधियों ने पूर्व मुखिया के सिर पर दो बार तलवार से हमला किया, जबकि दो बार गर्दन पर वार किया। इस घटना में पूर्व मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर सभी अपराधी  मौके से फरार हो गए।

पैक्स चुनाव को लेकर थी रंजिश 
घटना नके संबंध में पूर्व मुखिया के चालक अमित पंडित ने बताया कि इससे पहले भी बमबम पंडित पर जानलेवा हमला किया गया है। अमित पंडित ने बताया कि पैक्स चुनाव की रंजिश को लेकर यह घटना को अंजाम दिया गया है। पैक्स चुनाव में पूर्व मुखिया बमबम पंडित ने मुड़वरो गांव के ही रहने वाले उनके करीबी प्रतिनिधि की मदद की थी। दूसरे खेमे के लोग इस बात से नाराज थे और जैसे ही गुरुवार की शाम वह मुड़वरो गांव पहुंचे, तभी आठ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार बमबम पंडित गोली पंचायत से तीन बार मुखिया पद पर चयनित हो चुके हैं। हालांकि, इस बार उनकी हार हुई थी। इधर खैरा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि पूर्व मुखिया पर जानलेवा हमले की जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच की जांच कि जा रही। फिलहाल घायल मुखिया को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें