फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: समस्तीपुर में गुजरात के कई पर्यटक जख्मी, तीन लोगों की हालत गंभीर, इस वजह से हुआ हादसा

Thu, 25 May 2023 01:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

बिहार के समस्तीपुर जिले में गुजरात के कई पर्यटक जख्मी हुए हैं। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें, गुजरात से चारधाम की यात्रा पर निकले पर्यटकों का बस सरायरंजन में तीसवारा के पास ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में दुकान में जा घुसी।
 
विज्ञापन
बस दुकान में घुसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले में गुजरात से चार धाम की यात्रा पर निकले पर्यटकों की बस सरायरंजन थाने के तीसवारा गांव के पास गुरुवार तड़के एक ट्रैक्टर को बचाने में सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसी, जिससे बस पर सवार छह पर्यटक जख्मी हो गए। इसमें से दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि तीनों को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी पर्यटक गुजरात के जारोला बोरसद के भुपेंद्र भाई, रवींद्र भाई और वाहन चालक मोहम्मद रसिद मियां की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य पर्यटक को हल्की चोट आई है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि गुजरात के जारोला बोरसद से तीन मई को 46 यात्रियों को लेकर पर्यटक बस चार धाम की यात्रा पर निकली थी। जख्मी रवींद्र भाई ने बताया कि वे लोग सिल्लीगुड़ी से लौटकर गया जा रहे थे। गुरुवार तड़के करीब चार बजे तीसवारा गांव के पास पटोरी की ओर से आ रही एक ट्रैक्टर को बचाने के दौरान बस का चालक अपना संतुलन खो दिया और बस सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसी, जिससे बस में सवार छह यात्री को चोटें आईं।
विज्ञापन


जख्मी तीन लोगों को सदर अस्पताल लाया गया, जबकि अन्य का उपचार सरायरंजन पीएससी में कराया गया है, शेष यात्री सुरक्षित हैं। उधर, घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। उसके बाद लोगों ने बस के अंदर फंसे यात्री को बाहर निकाला। घटना के कुछ देर बाद सरायरंजन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

28 दिनों की यात्रा पर थे 46 पर्यटक...
पर्यटकों ने बताया कि वे लोग 28 दिनों की यात्रा पर निकले थे। विभिन्न धामों की यात्रा करते हुए वे लोग गया जा रहे थे। उनकी यात्रा के 22 दिन पूरा हो चुका था। सब ठीक ठाक चल रहा था। लोग यात्रा के समाप्ति को लेकर काफी खुश थे। लेकिन इस हादस से लोग अब बीच में यात्री रद्द कर घर लौटने की सोच रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें