फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भीषण हादसे में सात लोगों की मौत; टक्कर के बाद ट्रक और ऑटो तालाब में गिरे; सीएम नीतीश ने जताया शोक

Mon, 24 Feb 2025 07:29 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Accident news : बिहार में देर रात भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। ट्रक और ऑटो में भयंकर टक्कर के बाद दोनों वाहन तालाब में डूब गये हैं। लोगों का कहना है कि उस ऑटो में 12 लोग सवार थे।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में भीषण सड़क हादसा हुआ है। ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के दौरान ट्रक और ऑटो तालाब में गिर गये। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऑटो में लगभग 12 लोग सवार थे। इस दर्दनाक घटना में ऑटो में सवार सात की मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस को जेसीबी के जरिए सभी शवों को निकलना पड़ा। घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के नूरा बाजार की है। इधर, घटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मसौढ़ी-नौबतपुर मार्ग पर स्थित धनीचक मोड़ के पास ट्रक और ऑटो में हुई टक्कर के बाद सात लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है। 

विज्ञापन




अचानक टूट गया ट्रक का एक्सल 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि नजदीक के गांव खराट से प्रत्येक दिन लोग मजदूरी करने के लिए पटना जाते थे और काम कर के देर रात अपने घर लौट आते थे। रविवार देर रात भी सभी लोग ऑटो में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पितवांस की ओर से जा रहे ट्रक का एक्सेल टूट गया और गाड़ी असंतुलित होकर ऑटो से टकरा गई। इसके बाद दोनों वाहन थी तालाब में जा गिरे।

मजदूरी कर घर लौट रहे थे सभी
घटना में बाद ऑटो के परखच्चे उड़ गई। हादसा इतना भीषण था कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मसौढ़ी थानाध्यक्ष विजय यादवेंदु घटनास्थल पर पहुंचे और राहत बचाव में जुट गए। उन्होंने बताया कि नूरा बाजार के समीप ट्रक और ऑटो में टक्कर हुई है। सात लोगों की मौत हो गई है। सभी लोग मजदूरी कर घर लौट रहे थे। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें