फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार में आंधी-बारिश ने बरपाया कहर, एक ही जिले में महिला समेत पांच लोगों की मौत

Mon, 02 Jun 2025 10:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सिवान

सार

Bihar : बिहार के अलग-अलग जिलों में कमोबेश आंधी और बारिश हो रही है। इस आंधी-बारिश ने काफी कहर बरपाया है, जिसमें एक ही जिले में महिला समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।  
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बिहार के सीवान जिले में  आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग घटनाओं में ये मौतें हुईं। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा गया है। इन घटनाओं ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है, और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : दुष्कर्म पीड़िता की हुई मौत, बिहार के सबसे बड़े अस्पताल में बेड के लिए करना पड़ा था घंटों इंतजार

बरहड़िया थाना क्षेत्र के बहादुर गांव में शाहिद अख्तर (30) की मौत छत से गिरने से हुई। शाहिद मजदूरी का काम करता था और छत पर काम कर रहा था, तभी तेज आंधी के कारण वह नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसांव गांव में नंदकिशोर सिंह (55) की मौत एक पेड़ के गिरने से हुई। आंधी शुरू होने पर वह घर के पास एक पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी पेड़ गिर गया और उन्हें कुचल दिया। उसी थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में अलीमुन बेगम (40) बकरी चराने गई थीं। आंधी-बारिश से बचने के लिए वह महुआ के पेड़ के नीचे छिपीं, लेकिन पेड़ गिरने से उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar: दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की मौत के विरोध कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने ऐसा कहा; NCW ने मांगा जवाब

लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के बाजितपुर में यूसुफ अली (35) की कार पर बरगद का पेड़ गिरने से जान चली गई। यूसुफ फेरी लगाकर साड़ी और कपड़े बेचते थे। आंधी आने पर उन्होंने अपनी कार पेड़ के नीचे खड़ी की, लेकिन पेड़ गिरने से वह कार सहित दब गए। जीबी नगर थाना क्षेत्र के सतवार में श्री राम प्रसाद (75) की मौत झोपड़ी ढहने से हुई। आंधी से बचने के लिए वह झोपड़ी में छिपे थे, लेकिन तेज हवाओं के कारण झोपड़ी ध्वस्त हो गई जिसमें दबकर उनकी मौत हो गई। पुलिस और प्रशासन ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सहायता का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए बेहतर इंतजाम करने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें