Bihar : बिहार के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के दौरान वज्रपात की भी घटनाएं खूब हो रही हैं। ऐसे में शनिवार को एक गांव में बारिश के साथ-साथ वज्रपात हुआ, जिसमें एक ही साथ दो युवकों की मौत हो गई।
दरभंगा में देर शाम वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना हायाघाट थाना क्षेत्र के पश्चिमी विलासपुर की है। दोनों मृतकों की पहचान हायाघाट थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव निवासी मंजीत मांझी (35) और सदलु मांझी (55) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही हायाघाट थाना की पुलिस मौके पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।
विज्ञापन
नदी के किनारे वज्रपात से दो युवकों की हुई मौत
घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि जिले में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर लगातार बारिश हो रही है। आज मौसम विभाग ने ठनका को लेकर अलर्ट जारी किया था। घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई रमेश मांझी ने बताया कि देर शाम दोनों नदी किनारे गए थे। इस दौरान अचानक तेज बारिश होने लगी। तभी अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौत नदी किनारे ही हो गई। काफी देर तक दोनों वापस घर नहो लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। फिर जानकारी मिली कि दोनों की मौत नदी किनारे वज्रपात से हो गई है। दोनो की मौत की खबर मिलते ही घर मे कोहराम मच गया है।
अंचल अधिकारी ने सरकारी सहायता राशि का किया भुगतान
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रखंड के सीओ शशि भाष्कर भी मृतक के गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से मिलने वाली सरकारी सहायता राशि का शीघ्र ही भुगतान कर दिया जाएगा। घटनास्थल पर मौजूद थानाध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के डीएमसीएच भेज दिया है।