फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : घने कोहरे से हवाई सेवा प्रभावित, 10 में 8 उड़ानें हुईं रद्द, यात्रियों ने जमकर किया हंगामा

Thu, 30 Jan 2025 07:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Flights Cancelled : घने कोहरे और कम दृश्यता का असर एयरपोर्ट पर भी देखने को मिला। उड़ान भरने वाली कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया। इस वजह से यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
एयरपोर्ट का दृश्य। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा में घने कोहरे और कम दृश्यता की वजह से आज दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली उड़ानों के टेकऑफ और लैंड करने में एक बार फिर बाधा बनी। जिस कारण यहां से उड़ान भरने वाली 10 फ्लाइटों में 8 फ्लाइट कैंसिल कर दिया, जिससे यहां से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ा। यहां से यात्रियों ने दरभंगा एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। 

विज्ञापन


 स्पाइसजेट की दिल्ली और मुंबई से दरभंगा आने वाली उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। दिल्ली की स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 751और मुंबई की फ्लाइट एसजी 950 सुबह 11 बजे रद कर दी गई हैं। वहीं कोलकाता, हैदराबाद व दिल्ली से दरभंगा आने वाली एक-एक फ्लाइट शेड्यूल बताई गई थीं, जिसे अंतिम समय मे रद करने की जानकारी एयरपोर्ट के अधिकारियों द्वारा दी गई है। उसके बाद 11.30 बजे इंडिगो की कोलकाता से दरभंगा 6E 7234 और हैदराबाद से दरभंगा की फ्लाइट 6E 537 रद कर दिया गया। यात्रियों को मुंबई की फ्लाइट रद होने की सूचना विलंब से मिलने की वजह से बड़ी संख्या में यात्री दरभंगा एयरपोर्ट पहुंच गए थे। अचानक फ्लाइट रद कर दिए जाने की सूचना मिलने से एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों ने एयरपोर्ट ऑथोरिटी के खिलाफ अपनी जमकर नाराजगी जाहिर करते हुए अपने यात्रा को रद्द कर दिया। 

दरभंगा एयरपोर्ट से यात्रा करने आये मो चिल्हर ने बताया कि मुम्बई से सऊदी अरब की शुक्रवार की सुबह फ्लाइट की टिकट कटा रखी है ऐसे में दरभंगा से मुम्बई जाने वाली फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यहां के एयरपोर्ट यात्रा करना काफी महंगा और मसीबत भरा साबित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें