फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News : बारात की गाड़ी और दूध टैंकर की टक्कर में तीन लोगों की मौत, कई घायल

Tue, 25 Feb 2025 10:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar : एक गाड़ी से कुछ लोग बारात जा रहे थे। तभी चलती गाड़ी में अचानक क्या हुआ यह उस गाड़ी में सवार लोगों को कुछ देर के लिए समझ में नहीं आया। जब समझ में आया तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी और कई लोग घायल हो गये। 
विज्ञापन
सड़क पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में दूध टैंकर और बारात जा रही मिनी बस में भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में मिनी बस पर सवार तीन बारातियों की मौत हो गई, जबकि लगभग दस लोग घायल हो गये हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जिसमें तीन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी पेट्रोल पंप के पास की है। मृतकों की पहचान उमेश दास के पुत्र आदित्य कुमार, चमथा निवासी सौरभ कुमार और गौरव कुमार, के रूप में की गई है।

विज्ञापन


बारात निकलते ही हुआ हादसा 
घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि तेघड़ा थाना क्षेत्र के दुलारपुर से मिनी बस समस्तीपुर जिले के देसुआ पतैली बारात जा रही थी। उमेश दास के पुत्र की शादी थी। बारात निकलते ही बछवारा थाना क्षेत्र के रानी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार दूध टैंकर ने मिनी बस में जबरदस्त टक्कर मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि मिनी बस सड़क पर ही पलट गया। मिनी बस पर सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना होते ही आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े और मिनी बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालकर सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया, जहां तीन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

जाँच में जुटी पुलिस 
इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बछवारा थाना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा  थाने की पुलिस पहुँच गई। बछवाड़ा थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। टैंकर का ड्राइवर-खलासी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें