Accident Today : मासूम बच्चे को लेकर महिला समेत तीन लोग अस्पताल जा रहे थे। तभी बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई,जिसमें मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य की हालत बेहद गंभीर है।
एक बाइक पर सवार होकर महिला समेत तीन आदमी बच्चे का इलाज कराने अस्पताल जा रहे थे। तभी एक भयंकर सड़क हादसा हुआ जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि महिला समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसा रविवार की देर शाम सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेयपट्टी की है।
सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेयपट्टी के समीप रविवार की देर शाम बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर हुई। इस हादसे में एक मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोगों की हालत बेहद गंभीर है। सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान जदिया वार्ड 13 निवासी वीरेंद्र राम के पुत्र आशीष कुमार (5) के रूप में हुई है, जबकि घायलों में वीरेंद्र राम की पत्नी रेणु देवी (32), जदिया वार्ड 13 निवासी भोगेंद्र राम के पुत्र ललित कुमार (22) और अररिया जिले के पोखराम गांव निवासी इंद्रदेव राम के पुत्र अमित राम (25) शामिल हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती किया गया। वही उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
बच्चे को इलाज के लिए ले जा रहे थे, रास्ते में हो गया हादसा
घटना के संबंध में परिजनों ने कहा कि तीन लोग एक ही बाइक पर सवार होकर जदिया से अपने 5 वर्षीय मासूम का इलाज कराने अररिया जिले के भरगामा जा रहे थे। इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। घटना के संबंध में जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद आशीष (5) को मृत घोषित कर दिया। इधर, जदिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एक मासूम की मौत हुई है। वही अन्य घायलों को रेफर किया गया है। पुलिस घटना के मद्देनजर विभिन्न बिंदुओं पर जांच और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
यह खबर भी पढ़िये-Bihar Election 2025: कहां से विधायक हैं लालू परिवार से बाहर किए गए बड़े बेटे तेज प्रताप यादव? पसंदीदा सीट नहीं