फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : तेज आंधी बारिश में महिला बच्ची समेत तीन लोगों की मौत, पेड़ गिरने से हुआ हादसा

Fri, 06 Jun 2025 10:21 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा / वैशाली

सार

Bihar : शुक्रवार की दोपहर को अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। इस दौरान बिहार में महिला बच्ची समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
आंधी से गिर गया पेड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में तेज आंधी और बारिश की चपेट में आने से नाबालिग और महिला समेत तीन लोगों की मौत हुई है। पहली घटना बिरौल प्रखंड के लदहो पंचायत अंतर्गत कमलाबाड़ी गांव की है। मृतकों की पहचान चन्द्रबली पासवान की पुत्री अशमी कुमारी (10) और गोनारा तरवारा पंचायत के तरवारा गांव निवासी रेनू सहनी की पत्नी दुलारी देवी (45) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


इस खबर को भी पढ़ें-Bihar News : ड्यूटी के दौरान बिहार का लाल हुआ शहीद, पैतृक गांव पहुंचा शहीद जवान का पार्थिव शरीर

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर को अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान बिरौल प्रखंड क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग हादसों में लदहो पंचायत के कमला बाड़ी में पेड़ गिरने से अशमी कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं बिरौल प्रखंड अंतर्गत गनौरा तरबाड़ा पंचायत के तरबाड़ा गांव में तेज आंधी के दौरान ताड़ का पेड़ अचानक गिर गया जिससे मवेशी बांध रही दुलारी देवी की पेड़ के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बिरौल थाना की पुलिस और सीओ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने दोनों शव का कागजी प्रक्रिया पूरा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। घटनास्थल पर मौजूद सीओ आदित्य शंकर ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही सरकारी मुआवजा का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस खबर को भी पढ़ें -Bihar News : सस्पेंड दारोगा और एसटीएफ के बीच एनकाउंटर, AK 47 सहित भारी संख्या में हथियारों का जखीरा बरामद

वहीं दूसरी घटना वैशाली जिले की है, जहां गोरौल थाना क्षेत्र के पिरोई गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय पिरोई के पास बथान में एक बुजुर्ग व्यक्ति पर विशाल पेड़ गिर जाने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गोरौल थाना क्षेत्र के पिरोई गांव निवासी गेंदालाल सिंह (70) के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि गेंदालाल सिंह अपनी मवेशी की सुरक्षा को लेकर बथान में सोया करता था। अचानक तेज बारिश और आंधी आने के कारण विशाल बरगद का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से बथान पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें दबकर गेंदालाल सिंह की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस के द्वारा भारी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से पेड़ हटाया गया फिर शव को बाहर निकल गया। वहीं पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें