फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : वज्रपात से दो लोगों की मौत, पांच लोग घायल; सभी घायलों का डीएमसीएच में चल रहा इलाज

Tue, 22 Jul 2025 11:55 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar : वज्रपात से बांका में दो युवकों की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। आज दूसरे शहर में भी दो लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल भी हैं। 
विज्ञापन
ठनका - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले में वज्रपात से दो लोगो की मौत हो गई। यह घटना कमतौल थाना क्षेत्र के करजापट्टी और मब्बी थाना क्षेत्र शाहपुर चौर में शाम करीब पांच बजे हुई है। मृतकों में कमतौल थाना के करजापट्टी गांव के फिरन राम की पत्नी राधिका देवी (36) और मब्बी थाना के शाहपुर के स्व. प्रसादी मंडल की पत्नी सुजान देवी (72) शामिल हैं। इस घटना में छह लोग घायल हो गए है। सभी घायलों को इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-http://Bihar News : बांका में वज्रपात की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

 घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि देर शाम तेज आंधी और बारिश के साथ वज्रपात हुई, जिसमें दो लोगो की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने आनन फानन में सभी को इलाज  के लिए डीएमसीएच में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने कमतौल थाना के करजापट्टी गांव के फिरन राम की पत्नी राधिका देवी (36) एवं मब्बी थाना के शाहपुर के स्व. प्रसादी मंडल की पत्नी सुजान देवी (72) को मृत घोषित कर दिया। वहीं करजापट्टी गांव के गनौर दास की पत्नी गीता देवी (27), गणेश सहनी की पत्नी रामतोला देवी (22) और शाहपुर गांव के उमेश मंडल के पुत्र सूरज कुमार (8), शत्रुध्न मंडल की पत्नी बबीता देवी (37), मिथलेश मंडल की पत्नी ममता देवी (34) और लक्ष्मी मंडल की पुत्री सरिता कुमारी (10) घायलों में  शामिल हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: अब बिहार के सरकारी अस्पताल में पिस्टल, फायरिंग से पहले पकड़ा; पटना में हुई थी चंदन मिश्रा की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में केवटी सीओ भास्कर कुमार मंडल ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। जख्मी लोगों का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। सभी महिलाएं गांव के पास ही अपने जानवरों को चरा रही थी। इसी दौरान सभी ठनका की चपेट में गए है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से वज्रपात के पीड़ित को मिलने वाली अनुदान राशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दूसरी घटना के बारे में बताया जाता है कि शाहपुर चौर में सभी एक साथ बकरी चरा रहे थे। अचानक वज्रपात की चपेट में सभी आ गए। हादसे के बाद ग्रामीण घायल सभी लोगों को उठाकर आनन फानन में अस्पताल ले गए, जबकि सुजान देवी की मौत मौके पर हो चुकी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें