फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मंगल पांडेय बोले- 46 हजार पदों पर चल रही नियुक्ति प्रक्रिया, तेजस्वी यादव को दी यह सलाह

Mon, 04 Nov 2024 02:01 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि तेजस्वी यादवकी पार्टी के सुप्रीमो ने नियुक्ति पत्र बांटने के एवज में क्या-क्या किया है यह तो जगजाहिर है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी पथ निर्माण मंत्री भी थे, लेकिन अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के गड्ढे भी नहीं भरवा पाएं।
विज्ञापन
मंगल पांडेय और तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने सरकारी नौकरी भर्ती पर प्रतिक्रिया दी है। साथ ही नेता प्रतिपक्ष व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर भी निशाना साधा है। कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों में लगातार नियुक्तियों की प्रक्रिया जारी है। स्वास्थ्य विभाग में 46 हजार नए पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें औषधी निरीक्षकों की नियुक्ति अभी दो माह पूर्व ही हुई है। साथ ही चार हजार 500 सीएचओ (कॉम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) की नियुक्ति हेतु विज्ञापन निकाला जा चुका है। विभाग की ओर से अन्य पदों पर नियुक्ति की अधियाचना भी भेजी जा रही है। 

विज्ञापन


तेजस्वी यादव के बारे में यह बातें कहीं
मंगल पांडेय ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव को सलाह दी है कि पहले वो यह बताएं कि महागठबंधन की सरकार में 18 माह स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में कितने पदों की नियुक्ति हेतु विज्ञापन निकलवाया एवं नियुक्ति करवाई। तेजस्वी अपने 18 माह के कार्यकाल में न तो स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली को समझ पाए, न ही नए पदों का सृजन ही कर पाएं और न ही किसी नियुक्ति के लिए कोई विज्ञापन निकला पाए। केवल झूठ की खेती करना और आमजनों को बरगलाना ही पूर्व स्वास्थ्य मंत्री का काम रह गया है। दरअसल वो खुद के लिए रोजगार सृजन करने के लिहाज से झूठा भ्रम फैला रहें हैं ताकि उनको रोजगार मिल जाए। 
 
झूठी अफवाह फैलाने में लगे हैं तेजस्वी 
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि तेजस्वी यादवकी पार्टी के सुप्रीमो ने नियुक्ति पत्र बांटने के एवज में क्या-क्या किया है यह तो जगजाहिर है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी पथ निर्माण मंत्री भी थे, लेकिन अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के गड्ढे भी नहीं भरवा पाएं। वहीं दूसरी ओर रोजगार देने की झूठी अफवाह फैलाने में लगे हुए हैं। आपने आज तक न तो कुछ किया है न करने की सोच समझदारी है और न ही बिहार की जनता आपको आगे कुछ करने का मौका देगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में युवाओं को 2005 से लगातार रोजगार एवं सरकारी नौकरियां भी मिल रही है और आगे भी मिलती रहेगी इसकी गारंटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें