पत्रकार हत्याकांड के मुख्य गिरफ्तारी नहीं होने के कारण पूर्णिया डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई थी। उन्होंने सदर डीएसपी, केहाट के थानाध्यक्ष कार्यालय बुलाया था। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी।
पूर्णिया में 27 दिसंबर को दैनिक हिंदी अखबार के पत्रकार नीलांबर यादव की हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। केहाट थाना के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार मधुबनी थाना क्षेत्र के कोसी नर्सरी से पकड़ा। इससे पहले पुलिस ने मुख्य आरोपी के चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में संलिप्त चार आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान मरंगा थाना क्षेत्र वार्ड निवासी नीरज यादव के पुत्र निशांत यादव उर्फ निशु यादव के रूप में हुई है। गिरफ्तार निशु पर पहले से ही हत्या, जमीन कब्जा करने, मारपीट और रंगदारी जैसे कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया
के हाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि आज दिन के 11 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुआ है कि पत्रकार नीलांबर यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी निशु यादव मधुबनी थाना क्षेत्र के कोसी नर्सरी में छिपा हुआ है गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम कोसी नर्सरी पहुंचकर घेराबंदी की। जैसे ही निशु यादव पुलिस टीम को देखा भागने लगे। जिसे पुलिस टीम ने खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही न्यायिक हिरासत रासत में भेज दिया जाएगा। बांकी फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराज हो गए थे डीआईजी
दैनिक हिंदी अखबार के पत्रकार नीलांबर यादव हत्याकांड को लेकर पूर्णिया डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने सदर डीएसपी पंकज कुमार शर्मा सहित केस के अनुसंधानकर्ता सह के हाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने कार्यालय बुलाकर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की थी। साथ ही फटकार लगाते हुई गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी और कुर्की जब्ती करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
27 दिसंबर को पड़ोसियों ने पत्रकार को मार डाला था
बता दे कि बीते 27 दिसंबर को पूर्णिया में दैनिक हिंदी अखबार के पत्रकार नीलांबर यादव (35 वर्ष) की हत्या कर दी गई। शुक्रवार देर रात वह पड़ोस में रहने वाले पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ा सुलझाने गए थे। अचानक मुख्य आरोपी निशु यादव सहित अन्य लोगों ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। इसमें उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी और उसका परिवार फरार हो गया था।