फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : जय श्रीराम के नारों पर बवाल, महाराष्ट्र के पर्यटकों से कथित मारपीट; डीएम ने किया इनकार

Tue, 13 May 2025 11:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar : अचानक कुछ पर्यटकों ने ‘बुद्ध का जय-जयकार नहीं करो, जय श्रीराम बोलो’ जैसे नारे लगाने लगे। देखते ही देखते माहौल बिगड़ने लगा।  इसी दौरान कुछ पुलिसकर्मियों ने उनपर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विरोध करती महिला श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बोधगया में इन दोनों तीन दिवसीय बुद्ध जयंती समारोह का आयोजन हो रहा है। उक्त आयोजन में देश-विदेश से सैकड़ो श्रद्धालु बोधगया पहुंच रहे हैं और भगवान बुद्ध का दर्शन कर पूजा अर्चना कर रहे हैं। इसी बीच पूर्व से चला आ रहा विवाद आज सामने आ गया है। महाराष्ट्र से आए पर्यटकों ने जिला प्रशासन और जिला पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है । हालांकि डीएम ने सभी आरोपी को सीधे से खारिज कर दिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि किसी और बात को लेकर जिला प्रशासन पर इस तरह का आरोप लगाया जा रहां है।

विज्ञापन




यह खबर भी पढ़ें -Bihar : एप से होटल में डेटिंग, फिर लाखों की चपत; कपड़े उतारते ही शुरू हो जाता था खेल, यूपी-कोलकाता तक जाल

मिली जानकारी के मुताबिक बोधगया में मंगलवार को उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब कुछ पर्यटकों ने ‘बुद्ध का जय-जयकार नहीं करो, जय श्रीराम बोलो’ जैसे नारे लगाए। यह घटना सारनाथ क्षेत्र में हुई, जहां बड़ी संख्या में महाराष्ट्र से आए पर्यटक बुद्ध स्थलों का दर्शन करने पहुंचे थे। महाराष्ट्र के आए पर्यटकों के अनुसार कुछ पर्यटकों द्वारा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले नारे लगाए गए, जिससे तनाव फैल गया। देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया और कथित रूप से पुलिस ने पर्यटकों पर लाठियां चलाईं। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोग घायल अवस्था में दिखे। इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बोधगया जैसे धार्मिक और पर्यटन स्थल पर इस प्रकार के नारेबाज़ी से सांप्रदायिक तनाव फैल सकता है।

यह खबर भी पढ़ें - Bihar News : दारोगा ने रुपया के साथ कुछ और भी की थी डिमांड, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
विज्ञापन


मामले को लेकर जब जिलाधिकारी डॉ. त्याग राजन एसएम से पूछा गया तो उन्होंने मारपीट की बात से इनकार किया। डीएम ने कहा, "यह कोई नई बात नहीं है। स्थानीय लोगों में पहले से इस तरह की गतिविधियों को लेकर असहमति रही है और आज वही विरोध सामने आया। किसी प्रकार की मारपीट नहीं हुई है, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।"वहीं, पुलिस प्रशासन ने भी स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन


फिलहाल, जिला प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और पर्यटकों से संयम बरतने की अपील की है। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें