फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Pakistan: बिहार के इस सांसद ने कही देश के मिजाज से अलग बात; बोले- अब भी हमला नहीं, बात करनी चाहिए थी

Fri, 09 May 2025 09:08 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : पाकिस्तान के कायराना हमले का भारत ने पूरजोर जवाब दिया। इस मुद्दे पर पूरा देश, सरकार और विपक्ष एक साथ खड़ा है, लेकिन इस विषम परिस्थिति में महागठबंधन के एक सांसद ने ऐसा बयान दिया जिससे पूरा देश शर्मसार हो रहा है।
विज्ञापन
भोजपुर सांसद सुदामा प्रसाद - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के जवानों ने पहलगाम में हुए पाकिस्तान के आतंकवादियों के कायराना हमले का पूरजोर बदल लिया है। इस मुद्दे पर न सिर्फ भारत की जनता बल्कि पक्ष और विपक्ष दोनों एक साथ खड़े दिख रहे हैं। ऐसे में महागठबंधन के एक सांसद का बेतुका बयान सामने आया है। उन्होंने भारत के जवाबी हमले का विरोध करते हुए इसे गलत करार दिया है।  उन्होंने कहा कि युद्ध कोई बढ़िया चीज नहीं है। इससे शांति स्थापित नहीं होती। दोनों देशों को कूटनीतिक तरीके से बात करनी चाहिए। पाकिस्तान लगातार आबादी वाले क्षेत्रों में हमला कर रहा है, लेकिन भारतीय सेना उसके हमले का जवाब हवा में ही उसे नेस्तनाबूद कर दिया, इसके बाद भी सुदामा सिंह ने कहा कि अभी भारत में भी बमबारी हो रही है, हमारे यहां भी लोग मारे जा रहे हैं। इसके लिए बैठकर वार्ता होनी चाहिए और अपनी कमियों को भी तलाशना चाहिए।'

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Operation Sindoor : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच तेजस्वी यादव ने सेना के कवरेज पर मीडिया को दी सीख, कही यह बात

सेना की कार्रवाई पर उठाये सवाल 
दरअसल गुरुवार को महागठबंधन के सहयोगी दल सीपीआई (माले) के सांसद (भोजपुर) सुदामा प्रसाद नवगछिया पहुंचे थे, जहां उन्होंने विवादास्पद बयान देकर भारतीय सेना और भारत का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि 'हमले क्यों हुए, यह भी देखा जाना चाहिए। इतना ही नहीं सांसद सुदामा प्रसाद ने सेना की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -India Pakistan: बिहार की सीमा पर निगरानी बढ़ी, सीएम नीतीश ने ली बैठक; पुलिस-प्रशासन के अफसरों की छुट्टी रद्द

केंद्र सरकार और भाजपा पर किया हमला 
ऑपरेशन सिंदूर के संबंध में कहा कि हमारे मन में जो है, वही बोलते हैं। भाजपा वाले देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटते हैं, जबकि उनका खुद का कोई इतिहास नहीं है। क्या कभी संघ या भाजपा का कोई आदमी आज़ादी की लड़ाई में शहीद हुआ? सुदामा सिंह ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह विरोध की आवाज को दबा रही है और असहमति जताने वालों को जेल में डाल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें