फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : एआई से शहीद की पत्नी का बनाया फर्जी अश्लील वीडियो, पुलिस ने दो साइबर अपराधी को दबोचा

Sat, 07 Jun 2025 09:01 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar : यह काफी शर्मनाक बात है कि कोई शहीदों की वीरांगनाओं का अपमान करे। आरोपियों ने जिस तरह की हरकत की है, उसे बयां भी नहीं किया जा सकता, बस उसकी भर्त्सना कर सकते हैं। अब राजस्थान की पुलिस ने बिहार आकर उन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना दोबवलिया गांव से अजीबोग़रीब मामला सामने आया है। यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल कर शहीद जवान की पत्नी का अश्लील वीडियो तैयार कर उसे यूट्यूब पर शेयर किया गया। इस मामले में हरियाणा पुलिस ने गोपालगंज पुलिस के सहयोग से मांझागढ़ थाना क्षेत्र के दोबवलिया गांव निवासी मोहिबुल हक और गुलाम जिलानी दोनों साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहलगाम हमले में शहीद की पत्नी का चेहरा मॉर्फ कर, एक फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: 'कहीं तेजस्वी यादव को नुकसान पहुंचाने की मंशा तो नहीं थी?' रोहिणी आचार्य का नीतीश सरकार से सवाल

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि आरोपियों मोहिबुल हक और गुलाम जिलानी ने एआई टूल्स का दुरुपयोग करते हुए शहीद की पत्नी की तस्वीर को मॉर्फ कर, एक अश्लील वीडियो तैयार किया। इस वीडियो को एक यूट्यूब चैनल पर इन लोगों ने अपलोड कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये दोनों आरोपी लंबे समय से इस तरह की साइबर गतिविधियों में संलिप्त थे और एआई तकनीक का गलत इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर कई फर्जी कंटेंट फैला रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: तेजस्वी यादव की एस्कॉर्ट गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर; पुलिसकर्मियों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे

इस मामले में एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि हमने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यूट्यूब चैनल को ट्रैक किया और फिर हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके लैपटॉप, मोबाइल और अन्य डिवाइसेज़ से कई डिजिटल सबूत बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में यह भी पता चला है कि उन्होंने कई और लोगों को टारगेट कर इस तरह के वीडियो बनाए हैं। यूट्यूब से भी उक्त चैनल को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें