Bihar : बिहार में एक सनकी प्रेमी ने शिक्षिका की हत्या कर उसे आग के हवाले कर दिया। इस बीच आरोपी ने शिक्षिका का कर्मकांड का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद भी आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
कटिहार में सिरफिरे प्रेमी ने जघन्य हत्या की और अब पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे रहा है। पहले पीड़िता की चाकू से गोदकर कत्ल कर दी और फिर शव को जलाने का भी प्रयास किया। इस बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी की तैयारी करने लगी लेकिन इसी बीच एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिससे पुलिस की भद पिट गई। दरअसल आरोपी ने मृतका को अपनी पत्नी बताकर उसका श्राद्धकर्म किया बल्कि पूरे कर्मकांड का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों ने पुलिस प्रशासन के कार्यशैली पर उठाया सवाल
मामला प्राणपुर थाना क्षेत्र के पकड़िया लक्ष्मीपुर गांव की है, जहां उसके प्रेमी हलचल कुमार ने महिला शिक्षिका यशोदा देवी की दो दिन पहले चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने इस घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता के शव पर पेट्रोल छींटकर उसे आग के हवाले कर दिया। आरोपी हलचल कुमार मृतका के गांव में ही रहने वाला है, जिसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना में तब और सनसनी बढ़ गयी जब एक ओर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का दावा कर रही थी, इसी बीच घटना के दो दिन के अंदर आरोपी ने मृतका को अपनी पत्नी बताकर उसका श्राद्धकर्म कर दिया और पूरी कर्मकांड का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
पुलिस अभी भी आरोपी की गिरफ्तारी का दावा कर रही है
इस संबंध में कटिहार सदर एसडीपीओ अभिजीत कुमार सिंह का दावा है कि पुलिस पूरे मामले की जाँच कर तकनीकी साक्ष्य जुटा रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो पुलिस के संज्ञान में हैं और पुलिस विधि सम्मत कार्रवाई कर रही हैं। लेकिन आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।