फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : चिराग पासवान ने बिहार पुलिस के बारे में ये क्या कह दिया, अब सत्ता पक्ष में फिर मचेगी हलचल

Fri, 18 Jul 2025 09:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar : यह पहली बार नहीं है जब सत्ता पक्ष में रहते हुए सरकार के खिलाफ बयानबाजी किया  हैं। आज भी कुछ ऐसा ही कहा है। बिहार में पुलिस की मिलीभगत से अपराधी बेलगाम हैं और प्रशासन की मिलीभगत से ही अपराधी अपराध को अंजाम देते है। यह बयान हंगामा कराएगा। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोजपा राम विलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में पुलिस की मिलीभगत से अपराधी बेलगाम हैं और प्रशासन की मिलीभगत से ही अपराधी अपराध को अंजाम देते है। चिराग पासवान ने आगे कहा कि अपराधी थाने में पुलिस को पैसा देते है और पुलिस सिर्फ घूसखोरी में लगी हुई है। जब तक बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक कुछ नहीं होने वाला। चिराग पासवान का यह बयान सत्ता पक्ष को कुछ देर के लिए असहज कर देगा, वहीं विपक्ष के चिराग पासवान के इस बयान से विपक्ष थोडा सकून जरुर महसूस करेगा।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Prashant Kishor Health : जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ी, कार्यक्रम रद्द; एक्सरे-HRCT जांच होगी

अपराधी पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से बेलगाम है
केंद्र सरकार के मंत्री चिराग पासवान ने यह बयान संजना भारती के परिजनों से मिलने के बाद ग़ोरौल के पीरापुर गांव में दिया है। चिराग पासवान पुलिस प्रशासन पर जमकर बरसे। उन्होंने यहाँ तक कह दिया कि बिहार में अपराधी पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से बेलगाम है। हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है जब चिराग ने बिहार की विधि व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है। इससे पहले भी चिराग पासवान कई बार बिहार की बिगड़ती विधि व्यवस्था पर चिंता जाहिर कर चुके है। ऐसे में चिराग के इस बयान से एक बार फिर बिहार की सियासत गरमाने के आसार हैं।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Prashant Kishor Health : जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ी, कार्यक्रम रद्द; एक्सरे-HRCT जांच होगी

 
विज्ञापन

अमर उजाला में खबर प्रकाशित हुई थी खबर - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के खबर का हुआ था असर 
दरअसल ग़ोरौल प्रखंड क्षेत्र के पीरापुर गांव की लड़की संजना भारती 27 मई को अचानक लापता हो गई। बेटी की तलाश में परिजन थाना से लेकर एसपी कार्यालय तक लगातार मैराथन दौड़ लगाया, लेकिन कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। फिर लगभग 1 माह और 13 दिन के बाद लड़की का शव जमीन के चीचे दफन मिला। इस मामले में पीड़ित परिवार के आवेदन पर ग़ोरौल और भगवानपुर थाना ने शव मिलने के दिन तक केस दर्ज नहीं किया था। इस खबर को 'अमर उजाला' ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद 'अमर उजाला' के खबर का असर हुआ और एसपी ने दोनो ही थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया था। इसके बाद भी आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। परिजनों का यह भी आरोप है कि आरोपी पुलिस के साथ मिलकर पीड़ित परिवार को केस हटाने का दवाब दे रहे हैं। चिराग पासवान ने इस बात पर चिंता जाहिर करते हुए परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें