अस्पताल में इलाज करवाते थानाध्यक्ष का चालक
- फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष, चालक और पुलिस जवान बाल बाल बचे
घायल थानाध्यक्ष बलवंत सिंह ने बताया कि वाहन से कुचले जाने से बचने के लिए दोनों सड़क के किनारे गड्ढे की ओर कूद पड़े। इसके बावजूद वाहन के जद में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस तरह दोनों बाल बाल बच गये। इस दौरान शराब लदा वाहन और लाइनर का काम कर रहा एक और वाहन मौके से भाग निकला।
अज्ञात शराब तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज
घायल थानाध्यक्ष बलवंत सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात वाहन चालक, लाइनर बने वाहन के चालक और अज्ञात शराब तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस वाहन और तस्करों की शिनाख्त करने और उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने में जुटी है।