फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: लव मैरिज के चार साल बाद पति को छोड़ा, रंगे हाथ पकड़ाई तो ससुर ने प्रेमी से कराई शादी

Wed, 14 May 2025 11:11 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

विवाहिता ने प्रेमी के साथ पकड़े जाने के बाद खुशी ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। गांव के सरपंच और गणमान्य लोगों के सामने ही महिला की शादी उसके नए प्रेमी के साथ करवा दी गई। इसके बाद कागजात बनवाकर दोनों को विदा कर दिया है। 
विज्ञापन
महिला ने प्रेमी से कराई शादी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा में लव मैरिज शादी करने वाली दुल्हनिया की शादी एक बार फिर प्रेमी से पति और ससुर ने करवाई है। पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ घर मे ही पकड़ लिया था। इसके बाद परिवार और पत्नी की रजामंदी से प्रेमी संग शादी करवाकर पति ने प्रेमी के साथ विदा किया। प्रेमी संग शादी करने वाली महिला ने अपने एक बेटे को दादा-दादी के सहारे छोड़ दिया है। मुजफ्फरपुर जिला के गायघाट प्रखंड के बेरुआ गांव निवासी खुशी कुमारी ने वर्ष 2021 में प्रेम प्रसंग के बाद दरभंगा जिला के सिमरी थाना क्षेत्र के बनौली गांव निवासी राजू कुमार के साथ हुआ था। इसके बाद दोनों का वैवाहिक जीवन चल रहा था। इस दौरान 2022 में दोनों के एक पुत्र भी हुए। इसके बाद वर्ष 2024 में खुशी अपने पति के साथ दिल्ली चली गई। दिल्ली में ही खुशी की मुलाकात पश्चिम चंपारण रहने वाले युवक बुलेट कुमार से हो गई। दोनों की मुलाकात प्रेम-प्रसंग में बदल गया। दोनों के बीच प्यार की जानकारी पति को नहीं थी।

विज्ञापन


प्रेमी संग दुल्हन को लोगों ने विदा कर दिया
इस बीच खुशी अपने पति और बच्चे के साथ अपने गांव में बनौली पहुंच गई। लेकिन, खुशी को अपने आशिक के बिना मन नहीं लग रहा था। खुशी ने अपने प्रेमी बुलेट कुमार पश्चिम चंपारण से मिलने के अपने घर बुला लिया। इतना ही नही उसने प्रेमी को अपने कमरे तक मे बुला लिया और दोनों बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान ही एक बच्ची ने दोनों को बातचीत करते देख कर घटना की जानकारी अपने दादा को देते हुए कही कोई अंजान युवक घर चाची के साथ बैठा है। महिला के ससुर सियाराम भगत ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद देर रात तक काफी हाई वोल्टेज ड्रामा चला। सभी बातों को सुनकर पंचायत के सरपंच रमेश सहनी और सिमरी थानाध्यक्ष के सामने प्रेमी के साथ शादी करने की तैयारी की गई। दोनों की शादी के बाद पति और अपने बेटे को छोड़ प्रेमी संग दुल्हन को लोगों ने विदाकर दिया। 
इंजरी रिपोर्ट के लिए रिश्वत लेते दिखा पीएचसी के ओटी असिस्टेंट, कहा- रुपये मिलने पर पूरा सहयोग करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने काफी समझाने का प्रयास किया
बताया जाता है कि महिला को प्रेमी के साथ घर मे पकड़े जाने के बाद लोगों ने काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन, खुशी ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। समझाने की सारी कोशिश बेकार जाने के बाद बच्चे को दादी के पास छोड़कर महिला अपने प्रेमी संग दूसरे ससुराल के लिए रवाना हो गई। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला के ससुर सियाराम भगत ने बताया की उसकी बहू खुशी कुमारी ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए घर मे बुला लिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें