नवोदय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त कर दिया गया है। इससे पहले 10 अगस्त तक ही आवेदन की तिथि थी, लेकिन बीच में आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई थी। अब अंतिम तिथि 17 अगस्त तक कर दिया गया है। इसकी जानकारी खैरवी स्थित नवोदय विद्यालय के प्राचार्य अंजुम अर्शी ने दी है।
प्राचार्य अंजुम अर्शी ने बताया कि जो बच्चे कक्षा पांच में पढ़ रहे हैं और जिनकी जन्मतिथि एक मई 2012 से 31 जुलाई 14 के बीच है, वे इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। अर्शी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने एवं अन्य जानकारियों के लिए विद्यालय के वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं।
शिवहर में 40 सीट पर ही होता है नामांकन, आरटीआई में खुलासा
हर नवोदय विद्यालय में 80 सीटें होती हैं। ऐसे में शिवहर जिले में 40 ही सीट पर नामांकन हो पता है। इसका खुलासा आरटीआई से मिली एक सूचना से हुआ है। दरअसल, शिवहर के आरटीआई कार्यकर्ता मुकुंद प्रकाश मिश्रा ने हाल ही में नवोदय विद्यालय प्रबंधन से आरटीआई के तहत इसकी जानकारी मांगी थी। उन्हें बताया गया था कि सूबे के शिवहर समेत सूबे के छह नवोदय विद्यालयों में मात्र 40-40 बच्चों और शेष 33 विद्यालयों में 80-80 बच्चों का नामांकन होता है। ध्यान रहे कि शिवहर में भवन एवं शैक्षणिक भवन अधूरा रहने के कारण मात्र 40 बच्चों का कक्षा छह में नामांकन होता है।